कैराना लोकसभा : हसन परिवार की चौथी पीढ़ी ने दर्ज की जीत, इकरा हसन ने मौजूदा सांसद हो हराया चुनाव

हसन परिवार की चौथी पीढ़ी ने दर्ज की जीत, इकरा हसन ने मौजूदा सांसद हो हराया चुनाव
UPT | इकरा हसन

Jun 04, 2024 20:20

इकरा हसन एक राजनितिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इनका परिवार कई दशक से राजनीती में सक्रिय है। इकरा हसन के पिता चौधरी मुन्नावर हसन कई बार के विधायक और सांसद रहे हैं।

Jun 04, 2024 20:20

Short Highlights
  • इकरा हसन ने 69 हजार 116 वोटों से यह चुनाव जीता है।
  • इकरा ने भाजपा के प्रदीप चौधरी को चुनाव में हराया है।  
Loksabha Chunav : कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। इस सीट से सपा की प्रत्याशी इकरा हसन ने प्रदीप चौधरी को चुनाव हराकर यह सीट जीत ली है। इस जीत के साथ ही 18 साल बाद यह सीट सपा के खाते में आई है। 1996 में सपा के मुन्नावर हसन ने सपा के टिकट पर जीत हासिल की थी। उसके बाद 2024 के चुनाव में मुन्नावर हसन की ही बेटी इकरा हसन ने सपा को यह सीट दिलाई है। इकरा ने 69 हजार 116 वोटों से यह चुनाव जीता है।

राजनितिक परिवार से है इकरा का नाता
इकरा हसन एक राजनितिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इनका परिवार कई दशक से राजनीती में सक्रिय है। इकरा हसन के पिता चौधरी मुन्नावर हसन कई बार के विधायक और सांसद रहे हैं। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े नेताओं में उनकी गिनती होती थी। साथ ही इकरा हसन की मां तबस्सुम हसन भी कैराना लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। साल 2009 और साल 2018 में हुए उप-चुनाव में उनको जीत हासिल हुई थी। इसके अलावा इकरा हसन के भाई नाहिद हसन कैराना विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी से विधायक हैं। इस चुनाव में इकरा हसन को सपा ने टिकट दिया और अपने पहले ही संसदीय चुनाव में इकरा ने जीत हासिल की है। 

यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से पढ़ी हैं इकरा
इकरा हसन काफी पढ़ी-लिखी नेत्री हैं। 27 वर्षीय इकरा हसन की शुरुआती शिक्षा कैराना में ही हुई हैं। लेकिन अपनी शुरूआती शिक्षा के बाद इकरा ने 12वीं की पढ़ाई दिल्ली के क्वींस मेरी स्कूल से की। ग्रेजुएशन की बात करें तो इकरा ने लेडी श्रीराम कालेज से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री ली। साथ ही इकरा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की परीक्षा भी पास की है। इसके बाद उन्होंने विदेश की ओर अपना रुख किया। लंदन में उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से इंटरनेशनल लॉ एंड पालिटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी। पढ़ाई के साथ ही इकरा हसन अलग-अलग मुद्दों पर भी अपना विचार रखती रही हैं। लंदन में सीएए का विरोध-प्रदर्शन कर सुर्खियों में आई थीं। साल 2021 में वह पढ़ाई पूरी कर भारत वापस लौट आई थीं। जिसके बाद वो सामाजिक काम में सक्रिय हो गई। इकरा ने 2016 में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा, लेकिन इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस चुनाव में इकरा को पांच हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। 

नामांकन के समय जब इकरा हसन ने अपना हलफमाना दिया था तो उससे उनकी संपत्ति का पता चला। इकरा के शपथ पत्र के अनुसार इकरा हसन के पास 35 ग्राम सोना है। इसके अलावा नगदी की बात करें तो  40 हजार रुपये की नकदी  इकरा के पास है। इसके साथ ही  55 लाख की विरासत संपत्ति है इकरा हसन के पास है। वाहनों की बात करें तो हलफनामे के अनुसार इकरा हसन के कोई वाहन नहीं है। लेकिन इकरा हसन के सिर पर आठ लाख 41 हजार का एजुकेशन लोन है। इकरा हसन पर किसी भी प्रकार का आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

Also Read

इमरान मसूद बोले- लोकसभा में गूंजेंगी जिले की समस्याएं, पूरे होंगे वादे

7 Jul 2024 10:53 AM

सहारनपुर सहारनपुर का विकास प्राथमिकता : इमरान मसूद बोले- लोकसभा में गूंजेंगी जिले की समस्याएं, पूरे होंगे वादे

कांग्रेस पार्टी के सांसद इमरान मसूद ने हाल ही में सहारनपुर के विकास के लिए अपने पहले कदम की घोषणा की है। उन्होंने यह बताया कि वे सरकारी संस्थाओं और स्थानीय जनता के साथ... और पढ़ें