सहारनपुर न्यूज : राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- बीजेपी चला रही है जेल भरो अभियान... 

राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- बीजेपी चला रही है जेल भरो अभियान... 
UPT | राकेश टिकैत

Mar 23, 2024 19:14

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार गैर भाजपाइयों के लिए जेल भरो अभियान चला रही है। इतना....

Mar 23, 2024 19:14

Short Highlights
  • पुश्तैनी जमीनों को बेचने से परहेज करें किसान : टिकैत
  • नरेश स्वामी को पगड़ी पहना कर किया गया स्वागत 
Saharanpur News : भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार गैर भाजपाइयों के लिए जेल भरो अभियान चला रही है। इतना ही नहीं, देश पूंजिपतियों के हाथों में सौंप दिया है। किसानों की जमीन को व्यापारी के हाथों खरीदा जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार से ना डरे नहीं, ब्लकि पूरी मजबूती के साथ जनता के हितों की आवाज उठाएं।

पुश्तैनी जमीनों को बेचने से परहेज करें किसान
शनिवार को राकेश टिकैत जिला के मुस्तापुर गांव में भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष का पद छोड़कर टिकैत में शामिल हुए नरेश स्वामी के संयोजन में आयोजित घर वापसी कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए व्यवस्थापक की भूमिका में रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि किसान खर्च पर नियंत्रण और पुश्तैनी जमीनों को बेचने से परहेज करें। 

पगड़ी पहना कर किया स्वागत
नीरज पहलवान और वीरेंद्र चौधरी ने टिकैत का घर वापसी करने वाले नरेश स्वामी को पगड़ी पहना कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव चौधरी विनय कुमार ने वीरेंद्र चौधरी को मंडलीय मंत्री और पुनीत चौधरी को युवा मंडल महासचिव बनाने की घोषणा की।

Also Read

इमरान मसूद बोले, सड़क पर नमाज अल्लाह को भी...

8 Jul 2024 01:01 PM

सहारनपुर चंद्रशेखर के बयान पर कांग्रेस सांसद की प्रतिक्रिया : इमरान मसूद बोले, सड़क पर नमाज अल्लाह को भी...

मसूद का कहना है कि प्रतिबंध के बाद सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक गतिविधियां उचित नहीं हैं, क्योंकि ये स्थान सरकारी संपत्ति हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी धार्मिक समुदाय को सार्वजनिक स्थानों पर अपना अधिकार जमाने की अनुमति... और पढ़ें