advertisements
advertisements

Shamli News : भाजपा के संकल्प पत्र के साथ बेबी रानी मौर्य ने पार्टी के उपलब्धियों को भी गिनाया

भाजपा के संकल्प पत्र के साथ बेबी रानी मौर्य ने पार्टी के उपलब्धियों को भी गिनाया
UPT | बेबी रानी मौर्य

Apr 16, 2024 13:58

महिला बाल पुष्टाहार कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि मोदी की गारंटी किसी भी काम के पूर्ण होने की गारंटी है। भाजपा की केंद्र सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है...

Apr 16, 2024 13:58

Shamli News : महिला बाल पुष्टाहार कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि मोदी की गारंटी किसी भी काम के पूर्ण होने की गारंटी है। भाजपा की केंद्र सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। किसानों के लिए उनके बिजली बिल माफ करते हुए खाद व बीज की गुणवत्ता को बढ़ाया गया है। सबका साथ सबका विकास देश के पीएम मोदी की गारंटी है।

24 समूहों में बांटा गया है संकल्प पत्र
सोमवार को कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मोर्या भाजपा का संकल्प पत्र जारी होने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रही थी। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र समिति को करीब 15 लाख सुझाव मिले हैं। जिनमें से नमो एप से चार लाख और वीडियो से दस लाख सुझाव मिले हैं। संकल्प पत्र को 24 समूहों में बांटा गया है। 10 सोशल ग्रुप गरीब, युवा, मध्यमवर्ग, मछुआरे, वंचित वर्ग, सीनियर सिटीजन पिछड़े व कमजोर वर्ग शामिल हैं। 

भाजपा जो कहती है उसे पूरा करके दिखाती है
वही गवर्नेंस को 14 सेक्टर में बांटा गया है। उन्होंने कहा की पूरा देश इस बात को मानता है कि मोदी की गारंटी यानी की गारंटी के पूरा होने की गारंटी है। भाजपा जो कहती है उसे पूरा करती है और जो नही भी कहती है। लेकिन जनता के हित में यादि वह वादे भी जरूरी होते है। उन्हे भी पूरा करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने 2014, 2019 में प्राप्त पूर्ण बहुमत को गांव गरीब, वंचित , दलित, युवा ,महिला और किसान को समर्पित किया है।

सशत्र पुलिस बलों की क्षमता जाएगी बढ़ाई
उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि किसानो के लिए किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 6 हजार रूपए सालाना सहायता प्रदान की है। प्रमुख फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि की गई है। समयबद्ध तरीके से 22 फसलों में एमएसपी में वृद्धि की जाएगी। उन्होंने बताया कि संकल्प पत्र के अनुसार सशत्र पुलिस बलों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। 

यह सब थे मौजूद
70 से अधिक उम्र के लोगो को आयुष्मान के तहत स्वास्थ लाभ मिलेगा। पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ नए घर बनाए जाएंगे। रसोई गैस सप्लाई पाइप से कराई जाएगी।तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। इस अवसर पूर्व विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल,पंकज गुप्ता,मनोज शर्मा,आशा सौदाई, बादल गौतम ,दामोदर सैनी, छत्रपाल कश्यप, अरविंद चौधरी, राजन बत्रा, अनुज राणा, दीपक चंद्रा, घनश्याम परचा आदि मौजूद थे।

Also Read

पड़ोसी ने युवक को पहले शराब पिलाई, फिर उतारा मौत के घाट, 20 हजार देखते ही बदली नियत

2 Jun 2024 11:29 PM

सहारनपुर Saharanpur News : पड़ोसी ने युवक को पहले शराब पिलाई, फिर उतारा मौत के घाट, 20 हजार देखते ही बदली नियत

हत्या से पहले शराब पार्टी किया था और दोनों ने शराब पी थी। शराब पीने के दौरान उसने शिव के पास रुपए देख लिए थे। इसके बाद उसकी नीयत बदल गई। उसने अपने लोअर के नाड़े से उसका गला घोट दिया था। और पढ़ें