सहारनपुर में फर्जी महिला कांस्टेबल बनी महिला : पति से बदला लेने के लिए खरीदी पुलिस की वर्दी, गिरफ्तार

पति से बदला लेने के लिए खरीदी पुलिस की वर्दी, गिरफ्तार
UPT | फर्जी महिला कांस्टेबल बनी महिला

Sep 26, 2024 16:31

सहारनपुर में एक अनोखी घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने फर्जी पुलिस कांस्टेबल बनकर रौब गांठना शुरू कर दिया। इस महिला ने पुलिस की वर्दी पहनकर न सिर्फ अपने पति से बदला लेने का प्रयास किया...

Sep 26, 2024 16:31

Saharanpur News : सहारनपुर में एक अनोखी घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने फर्जी पुलिस कांस्टेबल बनकर रौब गांठना शुरू कर दिया। इस महिला ने पुलिस की वर्दी पहनकर न सिर्फ अपने पति से बदला लेने का प्रयास किया, बल्कि आम लोगों पर भी अपना दबदबा दिखाने लगी। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है, और उसके चौंकाने वाले खुलासे से पुलिस भी हैरान रह गई।

फर्जी महिला कांस्टेबल गिरफ्तार
महिला की पहचान शिवचरण की पत्नी पूजा के रूप में हुई है, जो सहारनपुर के मोहल्ला कायस्थवाड़ा की निवासी है। पूजा ने पुलिस को बताया कि वह पति की मारपीट और अत्याचार से परेशान थी, इसलिए उसने एक अनोखा तरीका अपनाया। उसने बाजार से पुलिस की खाकी वर्दी खरीदी और खुद को पुलिस कांस्टेबल दिखाकर रौब जमाने लगी। वह अपने पति को सबक सिखाने के साथ-साथ लोगों से वसूली भी करने लगी।



वायरल वीडियो से हुआ खुलासा
इस घटना का खुलासा तब हुआ जब पूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह पुलिस की वर्दी पहनकर राधा वल्लभ मंदिर में माथा टेकते हुए नजर आई। वीडियो में उसके वर्दी के साथ चप्पल पहनने और लोगों पर धौंस दिखाने के दृश्य देखकर हर कोई हैरान रह गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और खुफिया विभाग ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि पूजा कहीं भी पुलिस विभाग में तैनात नहीं है।

पति से बदला लेने के लिए महिला ने खरीदी पुलिस की वर्दी
बुधवार को पूजा को राधा वल्लभ मंदिर के बाहर पुलिस की वर्दी में देखा गया, जहां वह अपने ही पति और अन्य राहगीरों पर रौब दिखा रही थी। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पूजा ने स्वीकार किया कि उसने पति से बदला लेने और लोगों पर धौंस जमाने के लिए यह सब किया। उसने बताया कि बाजार से खाकी कपड़ा खरीदकर वर्दी बनवाई और इसे पहनकर वह लोगों से वसूली करने लगी।

खुद को पुलिसकर्मी बताकर देवबंद क्षेत्र में घूम रही थी
पूजा के खिलाफ पहले भी पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं कि वह खुद को पुलिसकर्मी बताकर देवबंद क्षेत्र में घूम रही है और लोगों को डरा रही है। पुलिस ने जब इस शिकायत की जांच शुरू की, तो उसे वर्दी में घूमते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पूजा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। यह घटना सहारनपुर में चर्चा का विषय बन गई है और लोगों को हैरान कर रही है कि किस तरह एक महिला ने पुलिस की वर्दी का दुरुपयोग कर रौब दिखाने और वसूली करने की कोशिश की।

Also Read

कोऑपरेटिव कंपनी की 7.31 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त, जानें क्यों हुई कार्रवाई 

27 Sep 2024 10:16 PM

सहारनपुर सहारनपुर में ईडी की बड़ी कार्रवाई : कोऑपरेटिव कंपनी की 7.31 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त, जानें क्यों हुई कार्रवाई 

वर्ष 2021 में एसटीएफ को इस शराब फैक्ट्री में करोड़ों के राजस्व चोरी करने की शिकायत मिली थी। एसटीएफ ने फैक्ट्री में तब छापा मारा था तो संचालक व कई कर्मचारी फैक्ट्री से भाग निकले थे। इसके बाद सहारनपुर में इस फैक्ट्री के अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। और पढ़ें