वाराणसी में रेहड़ी लगाने को लेकर विवाद : दहशत फैलाने के लिए युवक ने चलाई गोली, एक घायल

दहशत फैलाने के लिए युवक ने चलाई गोली, एक घायल
UPT | गोली लगने से घायल युवक

Sep 29, 2024 12:02

वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के किरहिया इलाके में रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। यह घटना शनिवार रात की है। इस विवाद के दौरान करन के बड़े भाई से झगड़ा हो रहा था, तभी साजन सोनकर नामक युवक ने गोली चला दी।

Sep 29, 2024 12:02

Short Highlights
  • वाराणसी के भेलूपुर में रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद में युवक घायल
  • एसीपी भेलूपुर ने दहशत फैलाने के लिए गोली चलाने की बात कही
Varanasi News : भेलूपुर थाना क्षेत्र के किरहिया इलाके में रेहड़ी लगाने को लेकर बीती रात विवाद के बाद करन गुप्ता नामक युवक को गोली मार दी गई। इस विवाद के दौरान करन के बड़े भाई से झगड़ा हो रहा था, तभी साजन सोनकर नामक युवक ने गोली चला दी। गोली चलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन फानन में लोगों ने घायल युवक को कबीर चौराहा अस्पताल ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

ये था मामला
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो घटना में साजन सोनकर ने करण गुप्ता को गोली मारी है। बताया जा रहा है कि करण के बड़े भाई से विवाद के दौरान साजन ने गोली चलाई जो करण गुप्ता के हाथ में लगी है। एसीपी भेलूपुर ने बताया कि युवक ने दहशत फैलाने और अपना वर्चस्व कायम करने के लिए गोली चलाई है। गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 


गोली लगने के बाद करन गुप्ता को तुरंत उपचार के लिए कबीर चौरा अस्पताल भेजा गया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मौके पर भेलूपुर पुलिस और अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं और घटना की जांच की जा रही है।

Also Read

बीएचयू में हर हफ्ते 40 साल से कम उम्र के 10 मरीजों को लग रहे स्टेंट, बढ़ रहा हृदय रोगों का खतरा

29 Sep 2024 05:44 PM

वाराणसी विश्व हृदय दिवस 2024 : बीएचयू में हर हफ्ते 40 साल से कम उम्र के 10 मरीजों को लग रहे स्टेंट, बढ़ रहा हृदय रोगों का खतरा

बीएचयू के हृदय रोग विभाग की ओपीडी में अब 20 से 40 साल की उम्र के लोग भी बड़ी संख्या में आ रहे हैं। चिंता की बात यह है कि हर सप्ताह 40 साल से कम उम्र के लगभग 10 मरीजों को स्टेंट लगाने की जरूरत पड़ रही है। और पढ़ें