advertisements
advertisements

Chandauli News : रेलवे कर्मचारियों को उत्तम स्वास्थ्य प्रबंधन को लेकर किया गया जागरूक

रेलवे कर्मचारियों को उत्तम स्वास्थ्य प्रबंधन को लेकर किया गया जागरूक
UPT | कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

May 08, 2024 20:38

बुधवार को डीडीयू जंक्शन स्थित डाउन रिसीविंग यार्ड कार्यालय पर चिकित्सा विभाग द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें रेल कर्मियों को हीट स्ट्रोक के लक्षण, उससे बचाव एवं प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई।

May 08, 2024 20:38

Chandauli News : अत्यधिक गर्मी एवं लू के प्रकोप को देखते हुए मंडल रेल प्रबंधक के दिशा निर्देश पर रेल कर्मियों को अत्यधिक गर्मी में स्वास्थ्य रक्षा के साथ उत्तम स्वास्थ्य प्रबंधन को लेकर लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को डीडीयू जंक्शन स्थित डाउन रिसीविंग यार्ड कार्यालय पर चिकित्सा विभाग द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें रेल कर्मियों को हीट स्ट्रोक के लक्षण, उससे बचाव एवं प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई। उपयोगिता बताते हुए रेल कर्मियों को ओआरएस के पैकेट दिए गए। साथ ही घर पर ही ओआरएस मिश्रण बनाने के बारे में बताया गया। रेल कर्मियों के स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न सवालों पर भी जानकारी दी गई।

बता दें कि अत्यधिक गर्मी में स्वास्थ्य रक्षा के प्रति रेल कर्मियों को निरंतर जागरूक किया जा रहा है। मंडल के स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कार्य स्थलों पर सेमिनार एवं पोस्टर व पंफलेट आदि के माध्यम से रेल कर्मियों को इस संबंध में निरंतर जानकारी दी जा रही है। 

Also Read

देवरिया और गाजीपुर के बीच खेला गया अंडर-19 क्रिकेट मैच, जानिए किसका क्या रहा स्कोर...

20 May 2024 01:18 AM

गाजीपुर गाजीपुर खेल न्यूज : देवरिया और गाजीपुर के बीच खेला गया अंडर-19 क्रिकेट मैच, जानिए किसका क्या रहा स्कोर...

उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के दिशा-निर्देशन में गाजीपुर के स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुरू हुए अंडर 19 के अंतर जनपद ट्रायल के... और पढ़ें