Chandauli News : कोल उद्योग मजदूर संघ चंधासी संस्थापक अध्यक्ष की मनाई गई पुण्यतिथि

कोल उद्योग मजदूर संघ चंधासी संस्थापक अध्यक्ष की मनाई गई पुण्यतिथि
UPT | श्रद्धांजलि देते हुए

Sep 26, 2024 20:16

कोल उद्योग मजदूर संघ चंधासी के संस्थापक अध्यक्ष अछैबर प्रसाद बिंद की दसवीं पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन ग्रामसभा सरने में किया गया। इस अवसर पर...

Sep 26, 2024 20:16

Chandauli News : कोल उद्योग मजदूर संघ चंधासी के संस्थापक अध्यक्ष अछैबर प्रसाद बिंद की दसवीं पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन ग्रामसभा सरने में किया गया। इस अवसर पर भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्ज्वलित कर दो मिनट का मौन धारण किया। सभा का संचालन प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया ने किया। उन्होंने अछैबर प्रसाद बिंद के धार्मिक विचारों और मजदूरों के हित में उनके द्वारा किए गए संघर्षों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वे कभी भी अपने नीतियों से पीछे नहीं हटे और मजदूरों को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अछैबर प्रसाद बिंद ने किए मजदूरों के लिए बड़े आंदोलन     
सभा में राष्ट्रीय लोक दल के काशी प्रांत अध्यक्ष समर नाथ सिंह यादव ने कहा कि अछैबर प्रसाद बिंद ने अपने समय में मजदूरों के लिए बड़े आंदोलन किए। उन्होंने 1990 के आंदोलन का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह और मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का काफिला रोककर उन्होंने अपनी मांगें प्रस्तुत की थीं। उन्होंने याद दिलाया कि आज की सरकारों में लोग अमन-चैन से जी रहे हैं, जबकि पहले के समय में ऐसा नहीं था।

श्रद्धांजलि सभा में यह लोग रहे मौजूद
सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय जायसवाल ने की। जिन्होंने स्वर्गीय अछैबर प्रसाद बिंद को एक कर्मठ और ईमानदार व्यक्ति बताया। उनके पुत्र घूरे लाल बिंद ने भी अपने पिता के मेहनत और ईमानदारी के सिद्धांतों को साझा किया। श्रद्धांजलि सभा में नंदलाल बिंद, राम दुलारे, भोनू प्रजापति, अनमोल बिंद, आदित्य कुमार, अजय कुमार और नीरज बिंद समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस प्रकार सभा ने अछैबर प्रसाद बिंद की याद में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Also Read

कहा- महाकुंभ में एक मालगाड़ी गांजा भी खप जाएगा..., अगर यह भगवान का प्रसाद है तो अवैध क्यों?

26 Sep 2024 09:32 PM

गाजीपुर सपा सांसद अफजाल अंसारी का विवादित बयान : कहा- महाकुंभ में एक मालगाड़ी गांजा भी खप जाएगा..., अगर यह भगवान का प्रसाद है तो अवैध क्यों?

समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद अफजाल अंसारी ने एक विवादित बयान दिया है, जिसमें उन्होंने साधु-संतों और महाकुंभ से जुड़े मुद्दे पर टिप्पणी की है। और पढ़ें