मंदिर प्रशासन का अनुमान है कि देर शाम तक सात लाख से ज्यादा भक्त बाबा के दरबार में शीश नवाएंगे। गोदौलिया से गेट नंबर 4 तक लाइन लगी है।
New Year 2024 : साल के पहले दिन श्रीकाशी विश्वनाथ के दरबार में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, अब तक ढाई लाख श्रद्धालुओं ने किया दर्शन
Jan 01, 2024 16:05
Jan 01, 2024 16:05
बुजुर्गों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था
बाबा के दर्शन करने आने वालों में बुजुर्गों की संख्या भी इस बार अधिक है। उनके लिए गोदौलिया से ही व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है। साथ ही व्हील चेयर ले जाने वाले व्यक्ति को हिदायत दी गई है कि किसी भी तरह का गलत व्यवहार भक्तों से न करें। किसी भी तरह की गाड़ियों का प्रवेश मैदागिन से गोदौलिया तक प्रतिबंधित है।
इन मंदिरों में सबसे ज्यादा भीड़
महादेव की नगरी में आने वाले भक्त बाबा के दर्शन के बाद कालभैरव, संकटमोचन, दुर्गाकुंड, बटुकभैरव मंदिर में भी दर्शन को जा रहे हैं। क्राउड कंट्रोल के लिए जगह - जगह पुलिस और पीएसी को भी तैनात किया गया है। गंगा घाटों पर जल पुलिस की टीम निगरानी कर रही है। गंगा में किसी तरह के ओवर लोड नावों को चलाना वर्जित किया गया है।
Also Read
5 Oct 2024 10:19 PM
बक्सा थाना क्षेत्र के पुराहेमू गांव में ज़मीनी विवाद को लेकर एक युवक पर हमला कर उसके पैर में गोली मारी गई। गांव के तीन युवकों पर मारपीट .... और पढ़ें