विकसित भारत संकल्प यात्रा : रखें ध्यान, सरकारी योजनाओं के लाभ से कोई छूटे ना

रखें ध्यान, सरकारी योजनाओं के लाभ से कोई छूटे ना
Uttar Pradesh Times | मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

Jan 13, 2024 18:19

मुख्य अतिथि भाजपा के लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार का प्रयास है कि सरकारी योजनाओं को लाभ सभी लोगों को मिले। कोई वंचित पात्र छूटे नहीं।

Jan 13, 2024 18:19

Ghazipur News (विद्या सागर उपाध्याय) : विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को नगर क्षेत्र के आमघाट स्थित महात्मा गांधी पार्क में हुआ। 

योजनाओं की दी गई जानकारी
मुख्य अतिथि भाजपा के लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार का प्रयास है कि सरकारी योजनाओं को लाभ सभी लोगों को मिले। कोई वंचित पात्र छूटे नहीं। उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मूल मंत्र समाज का अंतिम व्यक्ति समाज की मुख्य धारा से जुड़े को सरकार साकार कर रही है। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के कमजोर, बेबस, लाचार को मिले इसका प्रयास सरकार द्वारा किया गया है। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। 

कार्यक्रम में पात्र लोगों को किया गया सूचीबद्ध
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व के कारण आज देश बुनियादी समस्याओं से ऊपर उठकर लगातार आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में पात्र लोगों को सूचीबद्ध किया गया। इस अवसर पर गोदभराई तथा अन्नप्राशन संस्कार भी सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विवेकानंद जी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुवल संवाद कार्यक्रम को एलईडी टीवी के माध्यम से सुना गया। इस दौरान लोकसभा विस्तारक रवि प्रकाश, जिला मंत्री सुरेश बिंद, रासबिहारी राय, सोमेश मोहन राय, सनी चौरसिया, अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, राजकुमार सिंह, साधना राय आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता एवं संचालन अभिनव सिंह छोटू ने किया।
 

Also Read

सैकड़ों मुसलमानों ने ली सदस्यता, नकवी का राहुल और अखिलेश पर निशाना

6 Oct 2024 05:26 PM

वाराणसी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का सदस्यता अभियान: सैकड़ों मुसलमानों ने ली सदस्यता, नकवी का राहुल और अखिलेश पर निशाना

वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के बैनर तले एक बड़ा सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। और पढ़ें