advertisements
advertisements

लोकसभा चुनाव 2024 : बोली दर्शना सिंह- बूथ कार्यकर्ता भाजपा पार्टी की रीढ़, विपक्ष का अस्तित्व खतरे में

बोली दर्शना सिंह- बूथ कार्यकर्ता भाजपा पार्टी की रीढ़, विपक्ष का अस्तित्व खतरे में
UPT | मुख्य अतिथि का स्वागत करते भाजपा पदाधिकारी

May 05, 2024 19:24

जौनपुर लोकसभा के तहत मल्हनी विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन रविवार को यादवेश इंटर कालेज नौपेडवा मे जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया...

May 05, 2024 19:24

Jaunpur News (Brijesh Mishra) : जौनपुर लोकसभा के तहत मल्हनी विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन रविवार को यादवेश इंटर कालेज नौपेडवा मे जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एव राज्य सभा सांसद दर्शना सिह रही। कार्यक्रम का शुभारंभा पार्टी के पुरोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान दर्शना सिंह ने कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो काम कर दिया वो अभी तक असम्भव लगता था। इसीलिए देश की जनता मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। इस दौरान उन्होने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा।

जनता मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम का गीत गाया गया। उसके बाद जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दर्शना सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और बूथ अध्यक्ष से पार्टी में आज कई नेता उच्च पद तक पहुंचे हैं। बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो काम कर दिया, वो अभी तक असम्भव लगता था। कश्मीर से धारा 370 हटानी हो या अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो। ऐसे कई ऐतिहासिक काम नरेंद्र मोदी ने किए हैं। इसीलिए देश की जनता मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। 

विपक्ष का अस्तित्व खतरे में 
भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि विपक्ष कहता है मोदी हटाओ लेकिन उनकी सुनता कौन है। सवा सौ करोड़ देशवासी मोदी का परिवार है। घमंडिया गठबंधन को जनता नकार चुकी है। भाजपा को ऊंचाई पर पहुंचाने में कार्यकर्ताओं का बलिदान, मेहनत और समर्पण है। वहीं लोकसभा प्रभारी रामचंद्र मिश्र ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत एक सशक्त राष्ट्र के रूप में खड़ा है। उप्र सरकार ने प्रदेश में कानून का जो आज माहौल बनाया है, उससे जनता कह रही है कि रामराज्य आ गया है। विपक्ष का अस्तित्व खतरे में है। हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाना है।

एक-एक वोट कीमती है
लोकसभा प्रभारी अमरनाथ यादव ने कहा कि हर मंडल आपस में कम्पटीशन करे कि इस बार वे एक दूसरे से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मल्हनी विधानसभा में अधिकाधिक मतदान हो, इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को जी-जान से मेहनत करनी होगी। एक एक वोट कीमती है। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि भाजपा को कार्यकर्ता चलाता है और कार्यकर्ता अपनी मेहनत से कहीं भी पहुंच सकता है। अब तक जो भी अभियान कार्यक्रम पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत करते हुए उसको सफल बनाया। 

हर घर तक पहुंचनी चाहिए वोटर पर्ची
जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि मल्हनी विधानसभा इस बार भी ऐतिहासिक प्रदर्शन करेगी। कोई भी घर न छूटे वोटर पर्ची हर घर तक पहुंचनी चाहिए। भाजपा के अंदर कार्यकर्ता ही सबसे मजबूत कड़ी है। सांसद, विधायक कार्यकर्ता ही बनाते हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर मतदाताओं के घर तक पहुंचना होगा। पिछले लोकसभा चुनाव में उम्दा प्रदर्शन किया था। इस बार उससे भी अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी उम्मीद है। पांचों मंडल के कार्यकर्ता अथाह परिश्रम कर रहे हैं। 

इस बार 400 पार का लिया संकल्प 
मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने बताया कि सम्मेलन में  सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बूथ अध्यक्षों ने भी इस बार 400 पार का संकल्प लिया। कार्यक्रम कका संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने किया। इस अवसर पर सुधाकर उपाध्याय, मनोज सिंह, पाणिनी सिंह, मनोरमा मौर्य, रागिनी सिंह, राजीव सिंह, मल्हनी विधानसभा के प्रभारी एव संयोजक, सभी पांचो मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एव पांचो मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Also Read

देवरिया और गाजीपुर के बीच खेला गया अंडर-19 क्रिकेट मैच, जानिए किसका क्या रहा स्कोर...

20 May 2024 01:18 AM

गाजीपुर गाजीपुर खेल न्यूज : देवरिया और गाजीपुर के बीच खेला गया अंडर-19 क्रिकेट मैच, जानिए किसका क्या रहा स्कोर...

उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के दिशा-निर्देशन में गाजीपुर के स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुरू हुए अंडर 19 के अंतर जनपद ट्रायल के... और पढ़ें