Jaunpur News : रूस के तीन विश्वविद्यालयों में डॉ. सुधीर देंगे व्याख्यान, शोध पत्रों के लिए मिला आमंत्रण

रूस के तीन विश्वविद्यालयों में डॉ. सुधीर देंगे व्याख्यान, शोध पत्रों के लिए मिला आमंत्रण
UPT | डॉ. सुधीर उपाध्याय को बधाई देतीं पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुल​पति प्रो. वंदना सिंह।

May 29, 2024 12:54

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के पर्यावरण विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सुधीर उपाध्याय को रूस के शिक्षा और विज्ञान मंत्रालय ने 4 से 16 जून तक रूस में कई वैज्ञानिक व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित ...

May 29, 2024 12:54

Jaunpur News : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के पर्यावरण विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सुधीर उपाध्याय को रूस के शिक्षा और विज्ञान मंत्रालय ने 4 से 16 जून तक रूस में कई वैज्ञानिक व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया है। डॉ. उपाध्याय को यह आमंत्रण उनके शोध पत्रों की उच्च कोटि की गुणवत्ता के आधार पर मिला है।

यूनिवर्सिटी की वीसी ने दी बधाई
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने डॉ. सुधीर उपाध्याय को रूस से मिले इस आमंत्रण के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर जैसे शिक्षकों की प्रतिभा से विश्वविद्यालय का नाम वैश्विक पटल पर पहुंच रहा है। देश के बाहर के विश्वविद्यालयों से शैक्षिक कार्य हेतु आमंत्रित किया जाना विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है। 
  
डॉ. सुधीर की प्रकाशित हैं 78 शोध पत्र
डॉ. सुधीर उपाध्याय के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उच्च कोटि के 78 शोध पत्र स्कोप्स में प्रकाशित हैं। उनकी तीन पुस्तकें भी प्रकाशित हैं।  डॉ. उपाध्याय के व्याख्यान का पहला चरण रूस के गेलेंदज़िक शहर में 4 से 9 जून तक होगा। पहले चरण के व्याख्यान के लिए निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) कामिल शागिदुल्लोविच काज़ीव, डीआई इवानोवस्की, जीव विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी अकादमी, दक्षिणी संघीय विश्वविद्यालय ने डॉ. सुधीर के. उपाध्याय को बतौर मुख्य वक्ता दो अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया है। पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन "पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों के मृदा आवरण के सतत विकास की संभावनाएं और समस्याएं" और दूसरा अंतर्राष्ट्रीय युवा वैज्ञानिक स्कूल द्वारा आयोजित "मानव जनित भार के तहत मृदा पारिस्थितिकी तंत्र की निगरानी, सुरक्षा और बहाली" पर है।

यूनिवर्सिटी ऑफ़ मास्को में भी व्याख्यान देंगे डॉ. सुधीर
प्रोफेसर तातियाना मिंकियाना, हेड, मृदा विज्ञान विभाग, साउथर्न फ़ेडरल यूनिवर्सिटी, रोस्तोव-ऑन-डॉन द्वारा 10 से 16 जून तक डॉ. सुधीर उपाध्याय को अमूल्य वैज्ञानिक ज्ञान और अनुभव के आदान-प्रदान के लिए कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए वक्ता के रूप में आमंत्रित किया है। इसी क्रम में डॉ. उपाध्याय को यूनिवर्सिटी ऑफ़ मास्को में भी व्याख्यान देना है। डॉ. सुधीर उपाध्याय के मुख्य वैज्ञानिक व्याख्यान राइज़ोस्फेरिक इंजीनियरिंग एंड पीजीपीआर, एन्विरोंमेंटल स्ट्रेस की स्थिति में पौधों की वृद्धि, एवं भारतीय मूल्य और जलवायु परिवर्तन आदि विषयों पर होगा। डॉ. उपाध्याय की इस विशेष उपलब्धि पर कुलसचिव महेन्द्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक अजीत सिंह, डीन  विज्ञान संकाय, प्रोफेसर राजेश शर्मा, प्रोफेसर मनोज मिश्रा, डॉ. एसपी तिवारी और डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने बधाई दी है।

Also Read

विकास कार्यों का देर रात तक किया निरीक्षण, बाढ़ पीड़ितों के राहत शिविर का भी लिया जायजा

17 Sep 2024 12:23 AM

वाराणसी वाराणसी पहुंचे सीएम योगी : विकास कार्यों का देर रात तक किया निरीक्षण, बाढ़ पीड़ितों के राहत शिविर का भी लिया जायजा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार देर रात वाराणसी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। और पढ़ें