advertisements
advertisements

Jaunpur News : कांग्रेस के यूपी प्रभारी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- लोकतंत्र का मजाक बना रही है बीजेपी

कांग्रेस के यूपी प्रभारी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा-  लोकतंत्र का मजाक बना रही है बीजेपी
UPT | यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय

May 06, 2024 00:17

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व यूपी के प्रभारी अविनाश पांडेय का आज जौनपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।इस दौरान उन्होंने प्रेसवार्ता कर मीडिया...

May 06, 2024 00:17

Jaunpur News : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व यूपी के प्रभारी अविनाश पांडेय का रविवार को जौनपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रेसवार्ता कर मीडिया के सवालों का जबाब दिया।

यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा राय बरेली गांधी परिवार की पारंपरिक सीट रही है, राहुल गांधी के यहां से चुनाव लड़ने से उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन में उत्साह का संचार हुआ है। राजीव गांधी, सोनियां गांधी ने इस को रिप्रेजेंटे किया।राहुल उन्ही के कार्यो को आगे बढ़ाने के लिए एक परिवार के रूप में प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीटों पर बहुत ही मजबूती के साथ लड़ रहा है और हम 80 सीटें जीतेंगे।

ध्यान भटकाने के लिए बातें करती है
अमेठी से राहुल के चुनाव न लड़ने व विपक्षियों द्वारा अमेठी से हार के डर से भागने के आरोपों पर बोले अविनाश पांडेय कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए यह सब बातें करती है। वह पहले यह बताएं कि 20 करोड़ नौकरियों का जो वादा था वह कहां है, नारी शक्ति की सुरक्षा कहां है। देश के किसानों की आय दुगनी करने का वादा किया था वह कहां है। जब राहुल जनगणना की बात करते हैं तो ये लोग उसे हिन्दू मुसलमान से जोड़ते है। पिछले 10 वर्षों के हिन्दू मुसलमान के अलावा इस सरकार ने क्या किया है।

भाजपा लोकतंत्र का मजाक बना रही है : अविनाश पांडेय
यूपी में सिर्फ 17 सीटो पर चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले कि यही इस गठबंधन की खूबसूरती है। हम क्षेत्रीय पार्टियों को साथ लेकर चलते है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र का मजाक बना रही है। सूरत,इंदौर में प्रत्याशियों को डरा धमकाकर पर्चे वापस करा दिए जा रहे है। भाजपा ईडी सीबीआई जैसे सरकारी तंत्रो का दुरूपयोग कर लोगों को डरा धमकाकर कर अपने साथ ला रही है।

जो डर गया वह भाग गया : अविनाश
जिन लोगों को भाजपा पानी पी पी कर कोसते थे भ्रस्टाचारी कहते थे, उनको भाजपा का पट्टा पड़ जाता है तो वही दुराचारी सदाचारी बन जाता है। जौनपुर के भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह पर बोले अविनाश पांडेय कृपाशंकर की पहचान कांग्रेस से है। आज जो कुछ भी है वह कांग्रेस की देन है। जो जो डर गया वो वो भाग गया। कृपाशंकर डर गए।

Also Read

देवरिया और गाजीपुर के बीच खेला गया अंडर-19 क्रिकेट मैच, जानिए किसका क्या रहा स्कोर...

20 May 2024 01:18 AM

गाजीपुर गाजीपुर खेल न्यूज : देवरिया और गाजीपुर के बीच खेला गया अंडर-19 क्रिकेट मैच, जानिए किसका क्या रहा स्कोर...

उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के दिशा-निर्देशन में गाजीपुर के स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुरू हुए अंडर 19 के अंतर जनपद ट्रायल के... और पढ़ें