जौनपुर न्यूज़ : डॉ. सुधीर उपाध्याय की पुस्तक का हुआ विमोचन, कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने किया...

डॉ. सुधीर उपाध्याय की पुस्तक का हुआ विमोचन, कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने किया...
UPT | वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय

Feb 28, 2024 16:11

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पर्यावरण विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुधीर उपाध्याय की पर्यावरण पर प्रकाशित पुस्तक का...

Feb 28, 2024 16:11

Short Highlights
  • कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने किया पुस्तक का विमोचन
  • स्विट्जरलैंड ने प्रकाशित किया पुस्तक
Jaunpur News : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पर्यावरण विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुधीर उपाध्याय की पर्यावरण पर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन हुआ। बुधवार को विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर कुलपति के साथ-साथ प्रोफेसर अजय द्विवेदी, विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रोफेसर राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

स्विट्जरलैंड ने प्रकाशित किया पुस्तक
 पर्यावरण विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुधीर उपाध्याय की यह पुस्तक मानव और पर्यावरणीय स्वास्थ्य के लिए नैनो-बायोफोर्टिफिकेशन पर है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशक स्प्रिंगर नेचर, स्विट्जरलैंड ने प्रकाशित किया है। यह पुस्तक पौधों और मानव स्वास्थ्य के लिए पोषक तत्वों के महत्व का वर्णन करती है। फसलों के बायोफोर्टिफिकेशन के लिए नैनोटेक्नोलॉजी का उपयोग कैसे किया जा सकता है एवं प्रदूषित मिट्टी में नैनोटेक्नोलॉजी के विषैले प्रभावों से संबंधित समस्या को पुस्तक में प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

उच्च कोटि के शोध...
 डॉ. सुधीर उपाध्याय के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उच्च कोटि के शोध हमेशा प्रकाशित होते रहते है। आने वाले समय में  डॉ. उपाध्याय की तीन और पुस्तकें प्रकाशित होने वाली है, जिनका अनुबंध अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशक, एलेसेविएर, विएले एवं टेलर एंड फ्रांसिस से हुआ है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह एवं संकायाध्यक्ष विज्ञान प्रो राजेश शर्मा ने डॉ. सुधीर उपाध्याय को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

Also Read

विकास कार्यों का देर रात तक किया निरीक्षण, बाढ़ पीड़ितों के राहत शिविर का भी लिया जायजा

17 Sep 2024 12:23 AM

वाराणसी वाराणसी पहुंचे सीएम योगी : विकास कार्यों का देर रात तक किया निरीक्षण, बाढ़ पीड़ितों के राहत शिविर का भी लिया जायजा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार देर रात वाराणसी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। और पढ़ें