Varanasi News : BHU के रेजिडेंट डॉक्टरों का धरना दूसरे दिन भी जारी, परेशान हो रहे मरीज...

BHU के रेजिडेंट डॉक्टरों का धरना दूसरे दिन भी जारी, परेशान हो रहे मरीज...
UPT | विरोध प्रदर्शन करते BHU के रेजिडेंट डॉक्टर।

Oct 16, 2024 16:59

कोलकाता में प्रशिक्षु डॉक्टर की रेप और हत्या के विरोध में बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। रेजिडेंट डॉक्टर आईएमएस के सामने बड़ी संख्या में रेजिडेंट डॉक्टर धरने पर बैठे...

Oct 16, 2024 16:59

Varanasi News : कोलकाता में प्रशिक्षु डॉक्टर की रेप और हत्या के विरोध में बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। रेजिडेंट डॉक्टर आईएमएस के सामने बड़ी संख्या में रेजिडेंट डॉक्टर धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। 

सीनियर डॉक्टर देख रहे मरीज
ओपीडी में मरीजों को सीनियर डॉक्टर और प्रोफेसर देख रहे हैं। लेकिन, जांच के बाद रिपोर्ट लेने और वाडों में भर्ती होने के लिए मरीजों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। मरीज और तीमारदार डॉक्टर को दिखाने के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं। स्थिति यह है कि मरीज ज्यादा होने के कारण लोग दिखा नहीं पा रहे हैं और निराश होकर लौटना पड़ रहा है। 

निराश लौट रहे मरीज
बीएचयू के सर सुंदर लाल चिकित्सालय को पूर्वांचल का एम्स कहा जाता है। जहां पर पूरे पूर्वांचल से मरीज ईलाज के लिए आते हैं। डॉक्टरों की हड़ताल के कारण मरीजों को निराश लौटना पड़ रहा है। कुछ मरीज तो प्राइवेट हॉस्पिटल की तरफ रुख कर रहे हैं। बीएचयू आने वाले कई मरीज ऐसे भी हैं, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन कराया, लेकिन उन्हें परामर्श नहीं मिला। डॉक्टरों की कमी, पर्चा जमा करने की सीमित संख्या का निर्धारण इसके कारण रहे। हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को भर्ती करने में भी दिक्कतें आईं। सुबह 10 बजे स्थिति यह रही कि कई मरीज वार्ड के बाहर स्ट्रेचर पर लेटे रहे तो कई व्हीलचेयर पर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

Also Read

मंत्री ने कहा- समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाएं सरकारी योजनाओं का लाभ 

16 Oct 2024 07:04 PM

गाजीपुर विकास योजनाओं की समीक्षा : मंत्री ने कहा- समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाएं सरकारी योजनाओं का लाभ 

राज्यमंत्री (स्वंतत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग ने गाजीपुर जनपद का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस सैदपुर में बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। और पढ़ें