बदलता उत्तर प्रदेश : गोरखपुर से अयोध्या और वाराणसी के बीच चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, दिसंबर से मिलेगी सेवा

गोरखपुर से अयोध्या और वाराणसी के बीच चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, दिसंबर से मिलेगी सेवा
UPT | Symbolic Image

Sep 20, 2024 15:41

गोरखपुर से अयोध्या और वाराणसी के लिए जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होने जा रहा है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा 20 इलेक्ट्रिक बसों के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है...

Sep 20, 2024 15:41

Varanasi News : गोरखपुर से अयोध्या और वाराणसी के लिए जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होने जा रहा है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा 20 इलेक्ट्रिक बसों के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। ये बसें दिसंबर के पहले सप्ताह में गोरखपुर पहुंचने की उम्मीद है। परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार ये इलेक्ट्रिक बसें नौ अलग-अलग रूटों पर चलेंगी। सभी बसें गोरखपुर से प्रारंभ होंगी। अब तक यात्री इन शहरों में जाने के लिए सामान्य बसों का उपयोग कर रहे थे लेकिन इलेक्ट्रिक बसों के आने से उन्हें एसी और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प उपलब्ध होगा। ये बसें सोनौली, आजमगढ़, गाजीपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, पडरौना, तमकुही रोड, देवरिया और भागलपुर जैसे स्थानों को आपस में जोड़ेंगी।


राजघाट क्षेत्र में रात्रिकालीन बस सेवा
राजघाट क्षेत्र में पितृपक्ष के दौरान रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक बसों का संचालन किया जाएगा। यह निर्णय पुलिस कमिश्नर द्वारा लिया गया है। ताकि यात्रियों की आवाजाही सुगम हो सके। राजघाट क्षेत्र में बसों की रुकावट के कारण व्यापारी परेशान थे। उन्होंने अपनी समस्याओं का समाधान विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के समक्ष रखा। जिसके बाद इस व्यवस्था की घोषणा की गई।

कई व्यवसाय में मिलेगी तेजी
इस रूट पर आने वाले यात्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक पहुँचने के लिए राजघाट-प्रह्लादघाट मार्ग का उपयोग करते हैं। जिससे स्थानीय व्यापार में वृद्धि हुई है। होटल, पेइंग गेस्ट हाउस, होम स्टे और रेस्टोरेंट जैसे व्यवसाय तेजी से बढ़ रहे हैं। यातायात के इस नए सिस्टम से यात्रियों को सुविधा मिलेगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। सभी को इस नई सेवा का बेसब्री से इंतज़ार है। इस संबंध में नलिन नयन मिश्र, लकी भारद्वाज, बालाजी राय, दिलीप कुशवाहा, अजय साहनी, और दुर्गा साहनी जैसे व्यापारियों ने विधायक से मुलाकात की थी।

Also Read