Vande Bharat Train : काशी और दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस में सीटों की बढ़ोतरी, 16 सितंबर को PM दिखाएंगे हरी झंडी

काशी और दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस में सीटों की बढ़ोतरी, 16 सितंबर को PM दिखाएंगे हरी झंडी
UPT | वंदे भारत एक्सप्रेस

Sep 14, 2024 11:03

सांस्कृतिक राजधानी काशी (वाराणसी) से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे हैं। भारतीय रेलवे ने निर्णय लिया है कि इस महत्वपूर्ण...

Sep 14, 2024 11:03

Varanasi News : सांस्कृतिक राजधानी काशी (वाराणसी) से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे हैं। भारतीय रेलवे ने निर्णय लिया है कि इस महत्वपूर्ण मार्ग पर चल रही दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में कुल 624 अतिरिक्त सीटें बढ़ाई जाएंगी। इससे पहले, केवल एक ट्रेन में यह व्यवस्था की गई थी, लेकिन रेलवे बोर्ड ने अब दोनों ट्रेनों में चार-चार अतिरिक्त कोच जोड़ने का आदेश दिया है।

नई कोच व्यवस्था का विवरण
इस बदलाव के साथ, वंदे भारत एक्सप्रेस की दोनों ट्रेनें 16-16 कोचों की बजाय 20-20 कोचों से सुसज्जित होंगी। हर कोच में 78 सीटें होंगी, जिससे कुल 8 अतिरिक्त कोचों में 624 बर्थ यात्रियों को उपलब्ध होंगे। यह सुविधा विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए राहतकारी होगी जो दशहरा, दिवाली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हैं।

ट्रेन का समय
  • 22315 वंदे भारत एक्सप्रेस : यह ट्रेन सुबह 6 बजे वाराणसी कैंट स्टेशन से रवाना होकर दोपहर 2 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
  • 22435 वंदे भारत एक्सप्रेस : अपराह्न 3 बजे वाराणसी कैंट से खुलती है और रात 11 बजे दिल्ली पहुंचती है।
  • 22436 वंदे भारत एक्सप्रेस : दिल्ली से सुबह 6 बजे रवाना होकर दोपहर 2 बजे वाराणसी कैंट पहुंचती है।
  • 22416 वंदे भारत एक्सप्रेस : अपराह्न 3 बजे वाराणसी कैंट से रवाना होकर रात 11 बजे दिल्ली पहुंचती है।

16 सितंबर को PM दिखाएंगे हरी झंडी
16 सितंबर की शाम 4 बजे से कैंट स्टेशन पर इन दोनों नई वंदे भारत रैक का शुभारंभ किया जाएगा। हालांकि, पहले चरण में वंदे भारत ट्रेन की ट्रायल रन केवल प्रयागराज तक की जाएगी। यह ट्रेन कैंट वाराणसी से शुरू होकर प्रयागराज में 15 मिनट रुकेगी और फिर वापस कैंट लौटेगी। उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने 15 और 16 सितंबर को शुभारंभ की तैयारियों की समीक्षा की है और विभागवार जिम्मेदारियों को तय किया है।

ये भी जानें
  • 1440 सीटें होंगी वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत में
  • 504 सीटें होंगी आगरा-बनारस वंदे भारत में
  • 504 सीटें होंगी देवघर-वाराणसी वंदे भारत में
  • 78 सीटें होती है चेयरकार के एक कोच में
  • 52 सीटें होती है एग्जिक्यूटिव क्लास के एक कोच में
  • 88 सीटें होती है इंजन से जुड़े दोनों कोच में

Also Read

50 गांवों का संपर्क कटा, सोनभद्र-मिर्जापुर में 8वीं तक के स्कूल बंद, नौ जिलों में जनजीवन प्रभावित

18 Sep 2024 12:42 AM

चंदौली पूर्वांचल में बाढ़ का कहर : 50 गांवों का संपर्क कटा, सोनभद्र-मिर्जापुर में 8वीं तक के स्कूल बंद, नौ जिलों में जनजीवन प्रभावित

पूर्वांचल के नौ जिलों में बाढ़ और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। गंगा, गोमती, सरयू, कनहर और कर्मनाशा नदियों में आई बाढ़ से गाजीपुर, मऊ, सोनभद्र और मिर्जापुर सहित कई जिलों में स्थिति गंभीर हो गई है। और पढ़ें