वाराणसी ने कुपोषण से लड़ाई में हासिल किया तीसरा स्थान : 'संभव' अभियान में 46 प्रतिशत अति-कुपोषित बच्चों को किया गया स्वस्थ

'संभव' अभियान में 46 प्रतिशत अति-कुपोषित बच्चों को किया गया स्वस्थ
UPT | Malnourished children

Jul 23, 2024 09:32

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित 'संभव' अभियान में जिले ने उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्री बेनी रानी मौर्य ने वाराणसी...

Jul 23, 2024 09:32

Short Highlights
  • वाराणसी को बाल पोषण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई 
  • 46 प्रतिशत अति कुपोषित बच्चों को स्वस्थ करने में सफलता मिली
  • आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही 
Varanasi News : वाराणसी ने बाल पोषण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित 'संभव' अभियान में जिले ने उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्री बेनी रानी मौर्य ने वाराणसी के आईसीडीएस विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को सम्मानित किया। अभियान के दौरान, वाराणसी ने अपने लक्ष्य के अनुरूप लगभग 46 प्रतिशत अति कुपोषित (सैम) बच्चों को स्वस्थ करने में सफलता प्राप्त की, जबकि शेष बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए प्रयास जारी रखे गए।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कर रहे उपचार 
जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा कुपोषित (मैम) और अति कुपोषित (सैम) बच्चों की पहचान कर उनका उपचार किया जा रहा है। आवश्यकतानुसार, इन बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र और मिनी एनआरसी में भेजा जा रहा है। वर्तमान में, जिले के सभी आठ विकास खंडों और नगरीय विकास परियोजना के अंतर्गत 3914 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण और स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

46 प्रतिशत बच्चे स्वस्थ
'संभव' अभियान 2023 के दौरान, पोषण ट्रैकर पर 5579 बच्चों की पहचान उनके वजन और लंबाई के आधार पर की गई। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वीएचएसएनडी/ई-कवच पर इन बच्चों की सूची तैयार की गई, जिसमें 7694 बच्चों का फॉलो-अप किया गया। इनमें से 3242 बच्चों को अति कुपोषित श्रेणी में रखा गया। इन सभी बच्चों का उपचार ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस और स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर किया गया, जिसके परिणामस्वरूप 1488 बच्चे, यानि 46 प्रतिशत, स्वस्थ हो गए। शेष बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए प्रयास जारी हैं।

Also Read

विकास कार्यों का देर रात तक किया निरीक्षण, बाढ़ पीड़ितों के राहत शिविर का भी लिया जायजा

17 Sep 2024 12:23 AM

वाराणसी वाराणसी पहुंचे सीएम योगी : विकास कार्यों का देर रात तक किया निरीक्षण, बाढ़ पीड़ितों के राहत शिविर का भी लिया जायजा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार देर रात वाराणसी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। और पढ़ें