Agra News : ट्रैफिक नियमों की अनदेखी से पुलिस परेशान, अब करने जा रही ये कार्रवाई...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी से पुलिस परेशान, अब करने जा रही ये कार्रवाई...
UPT | ट्रैफिक नियम तोड़ने में माहिर हैं आगरा के लोग।

Jul 27, 2024 13:26

अगर आप आगरा के बाशिंदे हैं या आप बाहरी जनपद या अन्य राज्य से संबंध रखते हैं और ताज नगरी में आ रहे हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। यह खबर वाहन चलाने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। आगरा ट्रैफिक...

Jul 27, 2024 13:26

Agra News : अगर आप आगरा के बाशिंदे हैं या आप बाहरी जनपद या अन्य राज्य से संबंध रखते हैं और ताज नगरी में आ रहे हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। यह खबर वाहन चलाने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। आगरा ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे लोगों पर चाबुक चलाना शुरु कर दिया है, जो लापरवाह तरीके से वाहन चलाने के साथ-साथ ट्रैफिक नियमों का खुलेआम उल्लंघन करते हैं। अब ऐसे सभी लोग आगरा ट्रैफिक पुलिस के निशाने पर हैं, जो वाहन चलाने के दौरान लापरवाही के साथ-साथ नियमों की अनदेखी करते हैं। आगरा ट्रैफिक पुलिस ने पिछले एक महीने में ऐसे 60 हजार से अधिक वाहनों के चालान काटे हैं। अब आगरा ट्रैफिक पुलिस ऐसे वाहनों के खिलाफ सीज करने की कार्रवाई करने जा रही है। 

नियमों का पालन नहीं करते लोग
उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखिया के निर्देश के बाद आगरा ट्रैफिक पुलिस नियमों एवं कानून की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ लगातार शिकंजा कस रही है। आगरा ट्रैफिक पुलिस के उपायुक्त अली अब्बास ने बताया कि आगराइट्स से वह लगातार अपील कर रहे हैं कि वे ट्रैफिक के नियमों की अवहेलना न करें। सभी वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का अनुपालन करते हुए वाहन चलाएं। उन्होंने कहा कि आगरा के वाहन चालक नियमों का लगातार उल्लंघन कर रहे हैं। यही कारण है कि एक महीने में 60 हजार से अधिक लोगों के चालान किए गए हैं। 

अब सीज किए जाएंगे वाहन
पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक अली अब्बास ने बताया कि आगरा के लोग वाहन चलाने में कितने लापरवाह हैं, इसका इस बात से अनुमान लगाया जा सकता है कि कई वाहन चालकों के 5, 10 और यहां तक कि 100 तक चालान हो चुके हैं। बावजूद इसके ये लोग लगातार नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। अब ऐसे वाहन चालकों के वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। 

Also Read

सोशल मीडिया और फोन पर धमकाया था

7 Sep 2024 08:53 PM

मथुरा बीजेपी विधायक को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार : सोशल मीडिया और फोन पर धमकाया था

मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक राजेश चौधरी को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधायक को यह धमकी सोशल मीडिया और फोन पर दी गई थी, जिस पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। और पढ़ें