संचालन की मिली अनुमति : आगरा मेट्रो ने अब अपनी अंतिम परीक्षा पास की, अब सिर्फ पटरियों पर दौड़ने का इंतज़ार

आगरा मेट्रो ने अब अपनी अंतिम परीक्षा पास की, अब सिर्फ पटरियों पर दौड़ने का इंतज़ार
UPT | metro

Feb 27, 2024 14:20

आगरा मेट्रो ने अपनी अंतिम परीक्षा को भी पास कर लिया है। अब सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की अनुमति की दरकार है। पीएम के शेड्यूल के लिए UPMRC के अधिकारी भी प्रतीक्षा…

Feb 27, 2024 14:20

Agra News : आगरा में मेट्रो संचालन की अनुमति मिल गई है। जल्द ही आगरा में प्रायोरिटी कॉरिडोर रूट पर मेट्रो का संचालन होगा। मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त जनक कुमार गर्ग ने सोमवार को इसका अप्रूवल दे दिया है। उन्होंने 21 से 23 फरवरी तक आगरा मेट्रो के प्रॉयरिटी कॉरिडोर के छह किलोमीटर लंबे मेट्रो ट्रैक का निरीक्षण किया था। आज सोमवार को उन्होंने मेट्रो संचालन की NOC या अनुमति दे दी है। यूपी मेट्रो के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार मेट्रो संचालन की अनुमति मिलने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि तय समय पर आगरा में मेट्रो का संचालन किया जा रहा है।
 
आईजीबीसी से मिली प्लैटिनम रैंकिंग
इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल द्वारा आगरा मेट्रो के तीनों ऐलिवेटड स्टेशन ताज ईस्ट गेट, बसई एवं फतेहाबाद रोड को प्लैटिनम रेटिंग मिली है। आगरा मेट्रो के ग्रीन मेट्रो के तौर पर प्रमाणन के लिए ये बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले इसी माह अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (आईएसओ) ने प्रथम कॉरिडोर में ताज ईस्ट गेट से आरबीएस कॉलेज मेट्रो स्टेशन तक के भाग को पर्यावरण प्रबंधन के लिए ISO 14001 और संरक्षा प्रबंधन के लिए ISO 45001 प्रमाणपत्र प्रदान किया था।
 
आगरा के छह स्टेशनों के बीच चलेगी मेट्रो
आगरा के प्रायरिटी कॉरिडोर के छह स्टेशनों के बीच मेट्रो का संचालन किया जाएगा। इनमें तीन एलिवेटेड स्टेशन ताज पूर्वी गेट, बसई और फतेहाबाद रोड हैं। वहीं अगले तीन स्टेशन अंडरग्राउंड हैं जो कि ताजमहल, आगरा किला और मन:कामेश्वर हैं। आगरा में बैलेंस सेक्शन पर तेज मेट्रो निर्माण जारी है। कुल 29.4 km लंबे 2 कॉरिडोर का आगरा में निर्माण होना है।

Also Read

ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

19 Sep 2024 09:08 PM

मथुरा रेलवे स्टेशन पर युवक की अचानक मौत : ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक युवक की सीने में जलन के बाद अटैक से मौत हो गई।टिकट कटाकर ट्रेन के इंतजार में ज़िन्दगी की टिकट कट गई।घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। और पढ़ें