Agra News : मेट्रो ने आयोजित किया जागरूकता सत्र, स्कूल के बच्चों ने जानी ट्रेन की खूबियां...

मेट्रो ने आयोजित किया जागरूकता सत्र, स्कूल के बच्चों ने जानी ट्रेन की खूबियां...
UPT | मेट्रो जागरूकता सत्र में बच्चों की जिज्ञासा शां​त करते अधिकारी।

Jul 25, 2024 17:42

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने शहर में आगरा मेट्रो की उपयोगिता एवं विशेषताओं को लेकर जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। आगरा मेट्रो टीम ने इस अभियान की शुरुआत प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल से की। टीम ने

Jul 25, 2024 17:42

Agra News : उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने शहर में आगरा मेट्रो की उपयोगिता एवं विशेषताओं को लेकर जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। आगरा मेट्रो टीम ने इस अभियान की शुरुआत प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल से की। टीम ने बच्चों को आगरा मेट्रो के महत्व एवं विशेषतओं के बाबत जानकारी दी। इस दौरान प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, प्रधानाचार्य अरविंद श्रीवास्तव सहित स्कूल के अन्य शिक्षक मौजूद रहे। 

मेट्रो अफसरों ने बच्चों को बताईं ये बातें
जागरुकता सत्र के दौरान आगरा मेट्रो के अधिकारियों ने बच्चों को बताया कि आगरा मेट्रो एक ईको-फ्रेंडली एवं ग्रीन इनीशिएटिव है। मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के रूप में, कार्बन उत्सर्जन रहित मेट्रो की टेक्नॉलोजी पर्यावरण के अनुकूल है और पर्यावरण के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। इसके साथ ही आगरा मेट्रो टीम ने प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में जागरूकता सत्र के दौरान छात्र-छात्राओं को मेट्रो का उपयोग करने के तरीके के बारे में बताया गया। आगरा मेट्रो टीम ने स्कूल के बच्चों को बताया कि कैसे शहरवासी आगरा मेट्रो का प्रयोग करके जाम, धूल आदि समस्याओं से बचते हुए अपनी यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बना सकते हैं। इसके साथ ही दिव्यांग यात्रियों की यात्रा आसान हो सके, इसके लिए आगरा मेट्रो ट्रेन और स्टेशन पर रैंप, एस्कलेटर, लिफ्ट, टैक्टाइल पाथ, पैसेंजर डिस्प्ले सिस्टम, लिफ्ट और ट्रेनों में ब्रेल लिपि का प्रयोग आदि प्रावधान किए गए हैं। आगरा मेट्रो यात्रियों के लिए मेट्रो के अंदर जन्मदिन, सालगिरह, किटी पार्टी आदि आयोजनों के लिए बुकिंग की सुविधा दे रही है। 

आगरा मेट्रो के प्रयासों की सराहना 
जागरूकता सत्र में विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सत्र के समापन पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपने सवाल अधिकारियों के सामने रखे। इसके बाद यात्रियों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगरा मेट्रो के प्रयासों की सभी ने सराहना की। बता दें कि आगरा मेट्रो का रूट शहर के महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थानों, प्रमुख रेलवे स्टेशन, बस टर्मिनल, अस्पतालों, कार्य स्थलों और बाजारों को जोड़ता है। शहर में मेट्रो सेवा से लोगों को ट्रैफिक जाम और बढ़ते कार्बन फुटप्रिंट से भी राहत मिलती है। वर्तमान में आगरा मेट्रो रेल परियोजना के प्रथम कॉरिडोर के प्रायोरिटी सेक्शन में मेट्रो का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रथम कॉरडोर से शेष भाग में तेज गति के साथ निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। 

Also Read

सोशल मीडिया और फोन पर धमकाया था

7 Sep 2024 08:53 PM

मथुरा बीजेपी विधायक को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार : सोशल मीडिया और फोन पर धमकाया था

मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक राजेश चौधरी को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधायक को यह धमकी सोशल मीडिया और फोन पर दी गई थी, जिस पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। और पढ़ें