Agra News : समझौते के बाद भाजपा नेत्री ने कहा- इज्जत से कोई समझौता नहीं, बीजेपी नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज 

समझौते के बाद भाजपा नेत्री ने कहा- इज्जत से कोई समझौता नहीं, बीजेपी नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज 
UPT | बीजेपी नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज 

Aug 05, 2024 22:11

आगरा की भाजपा नेत्री का विवाद थमता दिखाई नहीं दे रहा, भाजपा के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी की कवायद उस समय काफूर हो गई जब बल्केश्वर निवासी भाजपा नेत्री ने भाजपा के पदाधिकारी गिर्राज बंसल के खिलाफ...

Aug 05, 2024 22:11

Agra News : आगरा की भाजपा नेत्री का विवाद थमता दिखाई नहीं दे रहा, भाजपा के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी की कवायद उस समय काफूर हो गई जब बल्केश्वर निवासी भाजपा नेत्री ने भाजपा के पदाधिकारी गिर्राज बंसल के खिलाफ थाना कमला नगर में प्राथमिकी दर्ज करा दी। भाजपा नेत्री ने इज्जत के साथ समझौता करने से साफ इनकार कर दिया है। 

क्या है पूरा मामला
बताते चलें कि आगरा पुलिस कमिश्नरी के सिटी जोन में थाना कमला नगर क्षेत्र अंतर्गत भाजपा के मंडल अध्यक्ष गिर्राज बंसल ने भाजपा नेत्री को दबोचने का प्रयास किया है। भाजपा के नेता द्वारा यह कृत्य महिला नेत्री के घर में ही किया है, जब वह भाजपा की एक बैठक में आने वाले पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के लिए चाय बनाने के लिए अपने घर पहुंची थी। पीछे से ही भाजपा के एक मंडल अध्यक्ष नेत्री के घर पर पहुंचकर और उसे दबोचने का प्रयास किया। भाजपा ने बुरी तरह घबरा गई और भाजपा नेता को घर से बाहर जाने के लिए कहा लेकिन भाजपा नेता तो बुरी नीयत से ही पहुंचा था, उसने महिला नेत्री को धमकाते हुए फिर प्रयास किया लेकिन तब तक महिला ने डंडा उठा लिया तब जाकर मंडल अध्यक्ष वहां से गया। इस पूरे प्रकरण में पीड़ित भाजपा नेत्री ने थाना कमला नगर में तहरीर दी थी लेकिन भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पार्टी की किरकिरी होगी इसका ध्यान रखते हुए भाजपा नेत्री से पुलिस में शिकायत दर्ज करने से रोक दिया था। 

जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकला
पूरा प्रकरण भाजपा के बल्केश्वर मंडल से जुड़ा हुआ है और यह पूरा प्रकरण भाजपा नेता पार्षद पति से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि 29 अप्रैल को गंगे गौरी पार्क में बल्केश्वर मंडल की बैठक चल रही थी। इस बैठक में बल्केश्वर मंडल के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। इस बैठक में ही मौजूद एक भाजपा नेत्री भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों हेतु चाय बनाने के लिए अपने घर चली गई। आरोप है कि महिला नेत्री के पीछे एक पार्षद पति चले गए और उन्होंने भाजपा नेत्री के घर पहुंच कर पीछे से महिला नेत्री को बाहों में भर लिया और जबरदस्ती करने लगे। बमुश्किल महिला नेत्री भाजपा नेता के चंगुल से छूटकर भागी और उसने चुंगल से निकल कर महिला नेत्री ने पार्षद पति से बचने हेतु उसे मारने के लिए हाथों में डंडा ले लिया। तब पार्षद पति महिला नेत्री को गाली- गलौज करते हुए महिला नेत्री को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। 

 भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों को कराया अवगत
पूरे प्रकरण के बाद भाजपा नेत्री गहरे सदमे में है। उसका कहना है कि जिसको वह भाई मानती थी उसने ऐसा दुस्साहसिक एवं गंदा कृत्य किया है जिसके बारे में वह कभी नहीं सोच सकती थी। महिला ने पूरे प्रकरण से भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों को अवगत करा दिया था। भाजपा नेत्री ने इस पूरे प्रकरण में पुलिस से शिकायत की बात कही और तहरीर भी लिख ली थी। तेरी लिखने के बाद पूरी पकड़ में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और भाजपा नेत्री को मनाने में जुट गए। भाजपा नेत्री से कहा गया कि इससे पार्टी की बदनामी होगी। महिला भी लोक लाज के भय से चुप हो गई थी।
 
बताया जा रहा है कि रविवार को इसी प्रकरण में एक भाजपा पार्षद के अस्पताल में बैठक हुई है, जिसमें आरोपी पार्षद पति और पीड़ित भाजपा नेत्री को बुलाया गया और यहां पर पार्षद पति ने सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई गई है। 
 
भाजपा खेमे में मचा हड़कंप
उधर, सोमवार को भाजपा नेत्री ने थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कर दी है। भाजपा नेत्री द्वारा प्राथमिक की दर्ज करने के बाद भाजपा खेमे में हड़कंप मच गया है। भाजपा नेता के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज करने बाद भाजपा की किरकिरी होना निश्चित है। इस पूरी प्रकरण में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की सलाह को भाजपा नेत्री ने दरकिनार कर दिया है। भाजपा नेत्री का इस प्रकरण में साफ तौर पर कहना है कि वह अपनी इज्जत के साथकिसी भी क़ीमत पर खिलवाड़ नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कर दी है, अब पुलिस का काम है। 
 
भाजपा नेत्री द्वारा सोमवार 05 अगस्त को थाना कमला नगर में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में पुलिस ने अपराध संख्या- 0149 के अंतर्गत 354/ 452/ 504/ 506 जैसी गंभीर धाराओं में मामला पंजीकृत किया है। 

Also Read

27 डिब्बे पटरी से उतरे, हादसे के बाद पटरियों पर फैला कोयला, कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित

19 Sep 2024 12:53 AM

यूपी में मालगाड़ी डिरेल : 27 डिब्बे पटरी से उतरे, हादसे के बाद पटरियों पर फैला कोयला, कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित

मथुरा में बुधवार रात एक बड़ा रेल हादसा हुआ जब मथुरा से दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी के 27 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना मथुरा के पिलर संख्या 1408/14 के पास हुई, जिसमें मालगाड़ी के कुल 59 डिब्बों में से 27 डिब्बे डिरेल हो गए। और पढ़ें