एमबीबीएस छात्रों के लिए नई पहल : डिजीशक्ति योजना के तहत बांटे गए टैबलेट और स्मार्टफोन, डिजिटल सशक्त करने का आह्वान

डिजीशक्ति योजना के तहत बांटे गए टैबलेट और स्मार्टफोन,  डिजिटल सशक्त करने का आह्वान
UPT | उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने छात्रों को वितरित किए टैबलेट

Sep 30, 2024 13:32

यह कार्यक्रम कॉलेज के एल.टी. 04 सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए...

Sep 30, 2024 13:32

Short Highlights
  • आगरा में "डिजीशक्ति योजना" कार्यक्रम का आयोजन
  • एम.बी.बी.एस. छात्रों को टैबलेट-स्मार्टफोन वितरित
  • उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने किया संबोधित
Agra News : एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा में "डिजीशक्ति स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना" के तहत बैच-2018 और 2019 के 285 एम.बी.बी.एस. छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए गए। यह कार्यक्रम कॉलेज के एल.टी. 04 सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने की।

शैक्षिक क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों का लाभ 
उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का समय तकनीक के साथ आगे बढ़ने का है। 'डिजीशक्ति योजना' के माध्यम से, सरकार छात्रों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने का प्रयास कर रही है, ताकि वे शैक्षिक क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों का लाभ उठा सकें। यह योजना विद्यार्थियों को बेहतर संसाधनों से लैस कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने का एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे इस सुविधा का सदुपयोग करते हुए अपने ज्ञान और कौशल का विस्तार करें और देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।



नोडल अधिकारी ने दी जानकारी
वहीं डॉ. ऋचा गुप्ता, जो टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण की नोडल अधिकारी हैं, ने बताया कि ये उपकरण छात्रों को विभिन्न शैक्षणिक और तकनीकी विषयों पर अद्यतन जानकारी प्राप्त करने में मदद करेंगे। इससे न केवल उनका शैक्षणिक विकास होगा, बल्कि वे सरकारी योजनाओं और नीतियों से भी परिचित होंगे।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य डॉ. टी.पी. सिंह, प्रमुख अधीक्षक डॉ. जी.वी. सिंह और डॉ.रिचा श्रीवास्तव सहित अन्य संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और छात्रों को इसे अपने अध्ययन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि डिजिटल सशक्तिकरण शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन लाएगा और ये उपकरण छात्रों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता देंगे।

ये भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेसवे-केजीपी को जोड़ने का रास्ता साफ : 122 करोड़ की लागत से बनेगा नया इंटरचेंज, शासन ने दी मंजूरी

Also Read

मृतकों के नाम दर्ज, अपना नाम जुड़वाने को जिंदा काट रहे चक्कर

30 Sep 2024 06:34 PM

एटा चकबंदी में लापरवाही : मृतकों के नाम दर्ज, अपना नाम जुड़वाने को जिंदा काट रहे चक्कर

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में चकबंदी प्रक्रिया में जिम्मेदार अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां मरने वालों के नाम को जिंदा कर दिया गया है... और पढ़ें