UP Board Exam Result 2024 : आगरा की सौम्या ने हाईस्कूल में​​​​​​ किया टॉप, 12वीं में अन्नू धाकरे ने मारी बाजी

आगरा की सौम्या ने हाईस्कूल में​​​​​​ किया टॉप, 12वीं में अन्नू धाकरे ने मारी बाजी
UPT | UP Board Exam Result 2024

Apr 20, 2024 19:12

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी हो गए हैं। छात्र यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in और NIC की वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं...

Apr 20, 2024 19:12

Agra News : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी हो गए हैं। यूपी बोर्ड ने शनिवार को दो बजे अपनी वेबसाइट पर डाला। छात्र यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in और NIC की वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

सौम्या ने किया हाईस्कूल में टॉप
हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 94.98 फ़ीसद रहा। हाईस्कूल में​​​​​​ बीआर इंटर कॉलेज फतेहपुर सीकरी की सौम्या ने 97.17% नंबर पाकर आगरा में टॉप किया है। हाईस्कूल में श्री शिव प्रसाद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज अछनेरा के गौरव यादव 96.5% के साथ दूसरे नंबर पर हैं। भगवती देवी जैन कन्या इंटर कॉलेज की काजल कुमारी 95.17% नंबर के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

इंटर में किया इस छात्र ने टॉप
आगरा में 12वीं में अन्नू धाकरे ने टॉप किया है। उन्हें 97% नंबर मिले हैं। यूपी में उनका 20वां स्थान है। उन्होंने पीएस इंटर कॉलेज भोलपुरा कुंडोल में पढ़ाई की है। आगरा में इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 83.28 फीसद रहा।

33 छात्रों ने आगरा टॉप 10 मेरिट में जगह बनाई
आगरा के 33 छात्रों ने आगरा की टॉप 10 मेरिट में जगह बनाई है। इसमें हाईस्कूल के 20 छात्र और इंटर के 13 छात्र शामिल हैं। हाईस्कूल में पहले नंबर पर सौम्या, दूसरे पर गौरव यादव और काजल कुमारी ने तीसरे नंबर पर स्थान हासिल किया है। वहीं, इंटर में पहले पर अन्नू धाकर, दूसरे पर अंजलि और तीसरे नंबर पर आदिति गुप्ता ने बाजी मारी।

1.24 लाख छात्रों ने परीक्षा दी
आगरा में दसवीं और बाहरवीं के कुल 1.24 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। यूपी बोर्ड से 10 वीं की परीक्षा 64709 और 12वीं की परीक्षा 35518 छात्रों ने दी थी। आगरा में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 94.98 फ़ीसदी और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 83.28 फीसद रहा। आपको बता दें कि जिले के 171 केंद्रों पर 22 मार्च तक परीक्षा आयोजित की गई थी।

यहां कर सकते है रिजल्ट चेक
यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के 52 लाख से ज्यादा छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया है। 10वीं में 89.55% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 93.40% लड़कियां और 86.05 लड़के शामिल हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज मुख्यालय से निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) एवं यूपी बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र देव एवं सचिव दिब्यकांत शुक्ला प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजे (UP Board Result) घोषित किए। अलावा यूपी बोर्ड हाई स्कूल या इंटरमीडिएट का रिजल्ट चेक करना है तो https://upmsp.edu.in/ लिंक पर क्लिक करके देख देखते हैं।

Also Read

मुंडिया मेले के लिए  गोवर्धन और मथुरा रेलवे स्टेशन में खास इंतजाम होंगे

8 Jul 2024 08:31 PM

आगरा हाथरस कांड के बाद अलर्ट मोड में रेलवे : मुंडिया मेले के लिए गोवर्धन और मथुरा रेलवे स्टेशन में खास इंतजाम होंगे

मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल ने आगामी मुंडिया पूर्णिमा मेले के मद्देनजर गोवर्धन और मथुरा जंक्शन स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने आगरा से 'विंडो ट्रेलिंग' के माध्यम से अपना निरीक्षण शुरू किया, जिसमें उन्होंने रेल पथ, सिग्नल, ओएचई और प्लेटफॉर्म की सफाई का जायजा लिया। और पढ़ें