युवाओं के लिए अच्छी खबर : खत्म होगा इंतजार, 14 जुलाई से 12 जिलों की सेना भर्ती रैली, जानें डिटेल...

खत्म होगा इंतजार, 14 जुलाई से 12 जिलों की सेना भर्ती रैली, जानें डिटेल...
UPT | सेना में भर्ती का फाइल फोटो।

Jun 26, 2024 10:30

आगरा में एक बार फिर युवाओं को सेना में भर्ती होनी का अवसर मिलने जा रहा है। आगरा, अलीगढ एवं झांसी मंडल के युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए अपना दमखम दिखाने का मौका मिलेगा। एडीएम सिटी...

Jun 26, 2024 10:30

Agra News : आगरा में एक बार फिर युवाओं को सेना में भर्ती होनी का अवसर मिलने जा रहा है। आगरा, अलीगढ एवं झांसी मंडल के युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए अपना दमखम दिखाने का मौका मिलेगा। एडीएम सिटी अनूप कुमार ने बताया कि सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आगरा में सदर बाजार स्थित एकलव्य स्टेडियम में 14 जुलाई से एक अगस्त के बीच सेना भर्ती रैली होगी। आगरा सेना भर्ती कार्यालय 12 जिलों की सेना भर्ती आयोजित कर रहा है। 

इन जिलों के युवाओं के लिए खुशखबरी
एडीएम सिटी अनूप कुमार ने बताया कि रैली में आगरा, अलीगढ़, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस, झांसी, जालौन, ललितपुर, कासगंज, मथुरा एवं मैनपुरी के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इसके लिए अलग अलग दिन तय किए गए हैं।

जरूरी इंतजाम के निर्देश
अनूप कुमार ने बताया कि सेना भर्ती रैली के सुगम एवं सफल संचालन के लिए एकलव्य स्टेडियम के मैदान व दौड़ पथ को ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। भीषण गर्मी और उमस देखते हुए जरूरी व्यवस्थाएं करने, पानी की व्यवस्था, स्वास्थ्य, प्रकाश, यातायात व्यवस्था के लिए कहा है, ताकि रैली में हिस्सा लेने वाले युवाओं को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।

Also Read

हाफ पेंट और बनियान में दिखा युवक, वीडियो वायरल

7 Jul 2024 08:19 PM

मथुरा बरसाना के राधारानी मंदिर में काटा केक : हाफ पेंट और बनियान में दिखा युवक, वीडियो वायरल

बरसाने के राधारानी मंदिर में केक काट केक काटने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है... और पढ़ें