आगरा से बड़ी खबर : डीएम ने मांगी विकास कार्यों की जानकारी, भड़क उठे बीडीओ, की अभद्रता, रिपोर्ट दर्ज

डीएम ने मांगी विकास कार्यों की जानकारी, भड़क उठे बीडीओ, की अभद्रता, रिपोर्ट दर्ज
सोशल मीडिया | आगरा जिलाधिकारी कार्यालय

Feb 10, 2024 09:34

आगरा जिला अधिकारी के शिविर कार्यालय में विकास कार्यो को लेकर चल रही समीक्षा बैठक में हंगामा हो गया। आरोप है कि विकास कार्यो की जानकारी मांगने पर बरेली अहीर ताजगंज आगरा के खंड विकास अधिकारी ने जिलाधिकारी के साथ अभद्रता कर दी।

Feb 10, 2024 09:34

Agra News (Pradeep Rawat) : आगरा जिला अधिकारी के शिविर कार्यालय में विकास कार्यो को लेकर चल रही समीक्षा बैठक में हंगामा हो गया। आरोप है कि विकास कार्यो की जानकारी मांगने पर बरेली अहीर ताजगंज आगरा के खंड विकास अधिकारी ने जिलाधिकारी के साथ अभद्रता कर दी। इस मामले में खंड विकास अधिकारी के खिलाफ थाना रकाबगज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस ममले में पुलिस जांच कर रही है।

विकास कार्यों की जानकारी लेने पर भड़के बीडीओ
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जिलाधिकारी शिविर कार्यालय पर जिलाधिकारी भानू चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षा में विकास कार्यो को लेकर समीक्षा बैठक चल रही थी। बैठक में सभी बीडीओं और अधिकारी मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान जिलाधिकारी ने अहीर ताजगंज आगरा के खंड विकास अधिकारी अनिरुद्ध सिंह चौहान से अहीर ब्लॉक के विकास कार्यो की प्रगति पूछी और धीमी गति से कार्य होने के बारे में बात की तो अनिरुद्ध सिंह चौहान भड़क गए। आरोप है कि इस दौरान बीडीओ अनिरुद्ध सिंह चौहान ने जिलाधिकारी के कारण अभद्रता करते हुए गाली गलोच की और सरकारी कार्य में बाधा डाली। इस दौरान बैठक में काफी हंगामा हो गया। बाद में किसी तरह मामला शांत कराया गया। इस मामले में सहायक विकास अधिकारी पंचायत खंदौली आगरा पंकज कुमार की ओर से रकाबगज थाने में बीडीओ अनिरुद्ध सिंह चौहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
 

Also Read

लूट के आरोपी ने व्हीलचेयर पर जाकर थाने में किया सरेंडर

5 Oct 2024 08:55 PM

फिरोजाबाद यूपी में अपराधियों को पुलिस का खौफ : लूट के आरोपी ने व्हीलचेयर पर जाकर थाने में किया सरेंडर

यूपी में अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ साफ नजर आ रहा है। फिरोजाबाद में एक लूट के दौरान घायल हुए आरोपी ने अपने परिजनों के साथ व्हीलचेयर पर थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया... और पढ़ें