Agra News : नाले और टूटी पुलिया दे रहीं मौत को दावत, नगर निगम को बड़े हादसे का इंतजार...

नाले और टूटी पुलिया दे रहीं मौत को दावत, नगर निगम को बड़े हादसे का इंतजार...
UPT | नाले और टूटी पुलिया दे रहीं मौत को दावत।

Jan 10, 2025 12:43

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल बेशक शहर की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं एवं नगर विकास के लिए सक्रिय दिखाई देते हैं, लेकिन उनकी नजर शहर की टूटी हुई पुलिया, टूटे दर्जनों नालों की ओर उनका ध्यान नहीं है। नगर निगम के इंजीनियर, अधिकारियों और...

Jan 10, 2025 12:43

Agra News : नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल बेशक शहर की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं एवं नगर विकास के लिए सक्रिय दिखाई देते हैं, लेकिन उनकी नजर शहर की टूटी हुई पुलिया, टूटे दर्जनों नालों की ओर उनका ध्यान नहीं है। नगर निगम के इंजीनियर, अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते बेकसूर लोगों की जान जा रही है और अधिकारी आंखें मूंदे हुए बैठे हैं। 

मौत को दावत दे रहे हैं क्षतिग्रस्त नाले
शाहगंज के शंकरगढ़ की पुलिया पर बुधवार को हुए हादसे में राजेश की मौत शहर की पहली दुर्घटना नहीं है। इससे पहले भी शहर में दर्जनों लोग नालों की भेंट चढ़ चुके हैं। अब भी कई पुलिया हादसों को न्योता दे रहीं हैं। नगर निगम के अंतर्गत कई इलाके ऐसे हैं, जहां खतरनाक नाले मौत को दावत दे रहे हैं। किसी हादसे के बाद कुछ समय तक नगर निगम की सक्रियता रहती है और उसके बाद फिर सब कुछ पुराने ढर्रे पर आ जाता है। लोहामंडी क्षेत्र अंतर्गत कंस गेट के पास मोती कटरा में नाले की स्थिति बेहद खराब है। नाले का करीब दस फीट का हिस्सा दरक चुका है, जिससे सड़क भी टूट गई है। दोपहिया वाहन यदि अनियंत्रित होता है, तो सीधा नाले में गिर सकता है। नाले में सरिया लगी हुई हैं, जो जानलेवा साबित हो सकती है। क्षेत्रीय निवासी नेकराम ने बताया कि यह समस्या कई महीनों से बनी हुई है।

नाले से मकानों को खतरा
काजीपाड़ा का नाला पहले भी हादसों का कारण बन चुका है। एक बालक की नाले में डूबकर मौत हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद नाले को कवर नहीं किया गया है। आगे का हिस्सा भी टूटा हुआ है। बरसात के दिनों में यह नाला ओवरफ्लो होकर कई फुट तक पानी भर देता है। अशोक नगर गोकुलपुरा के प्रजापति बस्ती का नाला पिछले एक वर्ष से क्षतिग्रस्त है। साइट पटरी टूट चुकी है और मिट्टी खिसकने से आसपास के मकानों को खतरा पैदा हो गया है। क्षेत्रीय पार्षद बद्री प्रसाद ने बताया कि इस संबंध में नगर निगम से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं की गई। आरबीएस कॉलेज के पास भी सड़क में बड़ा गड्ढा बन गया है। नगर निगम के मुख्य अभियंता बीएल गुप्ता ने बताया कि नालों और पुलियाओं का सर्वे किया जा रहा है। जहां भी टूट-फूट मिलेगी, वहां जल्द से जल्द सुधार कार्य कराया जाएगा। 

Also Read

24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस 2025 का आयोजन, प्रभारी मंत्री और जनप्रतिनिधियों की रहेगी उपस्थिति

21 Jan 2025 08:05 PM

आगरा Agra News : 24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस 2025 का आयोजन, प्रभारी मंत्री और जनप्रतिनिधियों की रहेगी उपस्थिति

आगरा में 24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष की थीम "विकास व विरासत, प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश" है... और पढ़ें