Agra News : परिवहन विभाग का बड़ा कदम, गर्मी से बचाव के लिए लगवाए 24 कूलर... 

परिवहन विभाग का बड़ा कदम, गर्मी से बचाव के लिए लगवाए 24 कूलर... 
UPT | आगरा रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल

Apr 26, 2024 15:37

आगरा और आसपास के जनपदों में बढ़ती गर्मी के चलते जहां लोग बेहाल हैं, वहीं इस प्रचंड गर्मी के प्रकोप से यात्रियों को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने भी बढ़ा कदम उठाया है।

Apr 26, 2024 15:37

Agra News : आगरा और आसपास के जनपदों में बढ़ती गर्मी के चलते जहां लोग बेहाल हैं, वहीं इस प्रचंड गर्मी के प्रकोप से यात्रियों को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने भी बढ़ा कदम उठाया है। आगरा परिक्षेत्र के सभी बस अड्डों पर यात्रियों को गर्मी से बचाने के लिए कूलर /पंखों एवं ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। आगरा परिक्षेत्र के 24 बस अड्डों पर कूलर लगवाए गए हैं। यह कार्य परिवहन विभाग ने आगरा की एक निजी कंपनी के सहयोग से किया है।

यहां लगाए गए कूलर
उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि आगरा में गर्मी के बढ़ते प्रकोप के चलते यात्रियों को इस भीषण गर्मी से राहत देने के लिए आगरा रीजन के बस अड्डे पर 24 कूलरों की व्यवस्था की गई है। इनमें आगरा के आईएसबीटी पर 04, ईदगाह बस अड्डे पर 02, बिजली घर बस अड्डे पर 03, फतेहपुर सीकरी पर 01, टूंडला 02, बाह में 01 और मथुरा के विभिन्न बस अड्डों पर 10 कूलर उपलब्ध कराए गए हैं। जिनमें मथुरा का भूतेश्वर, पुराना बस अड्डा, गोवर्धन बस अड्डा, बरसाना, नौ झील, वृंदावन और आईएसबीटी जय सिंह पुरा बस अड्डा शामिल हैं। 

मुसाफिरों के बैठने और पेयजल की भी व्यवस्था
क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि आगरा की रॉमसन कंपनी ने 33 कूलर उपलब्ध करवाए थे, जिनमें आगरा रीजन को 24 एवं 09 दूसरे रीजन के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। बीपी अग्रवाल ने बताया कि गर्मी में यात्रियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए बस अड्डे पर उनके बैठने की समुचित व्यवस्था, पीने के लिए आरओ का पानी और पंखे भी लगवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि ईदगाह बिजलीघर और आईएसबीटी का कायाकल्प होना है, इसीलिए इन बस अड्डों पर रिनोवेशन नहीं कराया जा रहा है। लोकसभा चुनाव के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह सभी बस अड्डे पीपीपी मॉडल पर विकसित किए जाएंगे। इन सभी बस अड्डों पर यात्रियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Also Read

धान की रोपाई के दौरान करंट लगने से महिला मजदूर की मौत, तीन की हालत गंभीर

5 Jul 2024 05:45 PM

मथुरा Mathura News : धान की रोपाई के दौरान करंट लगने से महिला मजदूर की मौत, तीन की हालत गंभीर

थाना कोसीकलां क्षेत्र के गांव सात विसा में किसान के खेत में करंट प्रवाहित हो गया। खेत में धान की रोपाई कर रही महिला मजदूर करंट की चपेट में आ गईं। इनमें से एक की मौत हो गई। जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। उनका उपचार चल रहा है। और पढ़ें