Agra News : विकसित भारत के लिए सभी का साथ सभी का प्रयास जरूरी : योगेंद्र उपाध्याय

विकसित भारत के लिए सभी का साथ सभी का प्रयास जरूरी : योगेंद्र उपाध्याय
UPT | योगेंद्र उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री, उ. प्र. सरकार

Mar 02, 2024 15:02

बेशक अभी लोकसभा चुनाव 2024 की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन भाजपा ने अभी से अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इस बार भाजपा "सबका साथ,सबका विकास, सब का …

Mar 02, 2024 15:02

Agra News (प्रदीप रावत ) : पीएम नरेंद्र मोदी ने 2014 से सबका साथ, सबका विकास के साथ-साथ सभी का विश्वास जीतने का काम किया है। अब सभी के प्रयास के साथ देश आगे बढ़ने का काम करेगा। भाजपा आम जनता के प्रयास के साथ देश को आगे बढ़ाने का काम करने जा रही है। लोकसभा 2024 के चुनाव में भाजपा जनता के बीच में पहुंचकर उनसे सुझाव मांग रही है कि देश के विकास के लिए और क्या-क्या किया जा सकता है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश और दुनिया के सबसे बड़े नेता के रूप में उभरे हैं। जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है, तब से प्रदेश भी बदला है और देश भी बदला है। अब भारत विकासशील के साथ-साथ विकसित देशों की कतार में बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। यह कहना था उत्तर प्रदेश के कबीना मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का। उन्होंने विशेष बातचीत में उत्तर प्रदेश टाइम्स को बताया के आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हैं जिनकी ख्याति पूरी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है।
 
बीजेपी संकल्प पत्र प्रस्तुत करने जा रही है
 कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी संकल्प पत्र प्रस्तुत करने जा रही है, इस संकल्प पत्र को आम जनता से संवाद करने के माध्यम से तैयार किया जाएगा। इसी क्रम में भाजपा देश भर में आम जनता से सुझाव मांग रही है और उन सुझावों के आधार पर संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सब का विश्वास के साथ अब पीएम मोदी सभी के प्रयासों से भारत को आगे बढ़ाने का संकल्प ले रहे हैं। देशभर की जनता से जो भी सुझाव आएंगे, उन सुझावों को संकल्प के रूप में शामिल किया जाएगा। और पीएम मोदी की यह गारंटी है कि जो संकल्प लिया है उसको वह पूरा करेंगे। उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि पहले कहा गया था कि मोदी है तो मुमकिन है, अब मोदी ही गारंटी है के रूप में संकल्प तैयार किया जा रहा है और यही संकल्प पत्र मोदी की गारंटी होगा।
 
विपक्ष के पास स्वार्थ की राजनीति
 उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष के पास स्वार्थ की राजनीति है। उनका तो एक ही नारा है कि मोदी हटाओ और हमारा नारा है भारत बनाओ। जो हमारे भारत बनाओ अभियान की थीम से जुड़ेगा वह सिद्धांतों से जुड़ रहा है, नीति से जुड़ रहा है और मैं कहूं तो व्यक्तिगत रूप से वह चमत्कारों से जुड़ रहा है। मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि जो विपक्ष का नारा है, मोदी हटाओ मोदी हटाओ, यह कभी पूरा नहीं होने जा रहा। यह दिवास्वप्न उनका अधूरा ही रह जाएगा। योगेंद्र उपाध्याय ने यह सीधा-सीधा हमला अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर किया। उन्होंने दोनों की जोड़ी को लेकर कहा कि यह जोड़ी पहले भी उत्तर प्रदेश में आई थी लेकिन उन्होंने मुंह की खाई। एक बार फिर दोनों मिलकर सामने आए हैं। इस बार भी दोनों पुरानी हार से भी बढ़ी हार देखेंगे। 

Also Read

भजन-कीर्तन कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल

16 Sep 2024 04:56 PM

मैनपुरी मैनपुरी में गणेश पंडाल में हिंसक झड़प : भजन-कीर्तन कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल

नगर के आगरा रोड स्थित गणेश पंडाल में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान जमकर मारपीट हुई। घटना में कई लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने ... और पढ़ें