Agra News : किसानों ने अधिकारियों के पसीने छुड़ाए, ट्रैक्टरों को रोकने के लिए जेसीबी का सहारा...

किसानों ने अधिकारियों के पसीने छुड़ाए, ट्रैक्टरों को रोकने के लिए जेसीबी का सहारा...
UPT | किसानों ने जाम किया हाइवे।

Aug 29, 2024 18:18

आगरा में पिछले कुछ समय से किसान आंदोलन कर रहे हैं। एक पखवाड़ा पहले भी उन्होंने बरौली अहीर क्षेत्र से जिला मुख्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन करने का प्रयास किया था। इस दौरान आगरा प्रशासन से किसानों की...

Aug 29, 2024 18:18

Agra News : आगरा में पिछले कुछ समय से किसान आंदोलन कर रहे हैं। एक पखवाड़ा पहले भी उन्होंने बरौली अहीर क्षेत्र से जिला मुख्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन करने का प्रयास किया था। इस दौरान आगरा प्रशासन से किसानों की तकरार और नोकझोंक भी हुई थी। गुरुवार को थाना बाह क्षेत्र के आगरा-इटावा हाइवे को पूरी तरह बाधित कर दिया। आगरा-इटावा मार्ग पर सिर्फ किसानों के ट्रैक्टर ही दिखाई दे रहे थे। भीषण जाम के चलते धूप और उमस में लोग घंटों फंसे रहे। किसानों को रोकने के लिए मजबूरन जेसीबी का सहारा लेना पड़ा। किसानों को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा लगाई जा रही जेसीबी को रोकने के लिए आगे आए किसानों की पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से नोकझोंक और हॉट टॉक हो गई। 

सड़क पर उतरे किसान
किसानों का कहना है कि उन्हें अपने क्षेत्र में तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है, लेकिन प्रशासन मौन साधे हुए हैं। आगरा इटावा मार्ग पर प्रदर्शन करने वाले भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले सड़कों पर उतरे थे। किसानों ने यह ट्रैक्टर मार्च बिजली कटौती, चक मार्ग एवं तालाबों पर अतिक्रमण, किसानों का उत्पीड़न सहित कई मुद्दों को लेकर निकाला। भारतीय किसान यूनियन ने यह पूरी कवायद आगरा-इटावा हाइवे पर भदरौली से बाह तक की। ट्रैक्टर ट्राली को लेकर आगे बढ़ रहे किसानों को बाह कस्बे में भदावर कॉलेज के पास पुलिस प्रशासन ने जेसीबी लगाकर रोक दिया। इस पर भाकियू (टिकैत) के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया के नेतृत्व में किसानों ने वहीं पर धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस दौरान किसानों ने पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आगरा इटावा मार्ग को बाधित करने की सूचना पर क्षेत्र के नायब तहसीलदार पहुंचे, लेकिन किसानों ने उनसे किसी भी तरह की बात करने से साफ इंकार कर दिया।

मांगों पर गौर करने का भरोसा
जब किसान नायब तहसीलदार के कहने से नहीं डिगे तो एसडीएम सृष्टि एवं एसीपी गौरव सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों के पहुंचने के बाद किसानों ने छह सूत्रीय मांग पत्र उन्हें सौंपा। दोनों अधिकारियों द्वारा समस्याओं के पूर्ण समाधान के आश्वासन पर ही तकरीबन दो घंटे बाद सड़क से ट्रैक्टर हटाए। तब कहीं जाकर ट्रैफिक सामान्य हो सका। इस दौरान राहगीर किसानों एवं पुलिस प्रशासन को कोसते रहे। 

Also Read

धर्मांतरण के मामले में हिंदूवादी संगठनों का हंगामा, जांच में जुटी पुलिस

21 Sep 2024 08:35 PM

मथुरा Mathura News : धर्मांतरण के मामले में हिंदूवादी संगठनों का हंगामा, जांच में जुटी पुलिस

शहर की इन्द्रपुरम कॉलोनी में धर्मांतरण की सूचना पर हिंदूवादी संगठनों ने जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पुलिस पहुंची और... और पढ़ें