Ram Mandir Updates : राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में लगेगा आगरा के 56 प्रकार के पेठे का भोग 

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में लगेगा आगरा के 56 प्रकार के पेठे का भोग 
Uttar Pradesh Times | राम लला को लगेगा आगरा के पेठे का भोग

Jan 14, 2024 11:58

आगरा के पेठे से प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रामलला की सेवा की जाएगी। अपने इष्ट को भोग लगाने के लिए 56 प्रकार के पेठे की किस्म तैयार कराई जा रही हैं। 

Jan 14, 2024 11:58

Agra News : आज देश और दुनिया में सिर्फ प्रभु राम के अयोध्या में बन रहे नवनिर्मित मंदिर और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की धूम मची हुई है। हर ख़ास ओ आम किसी भी तरह राम के काज का हिस्सा बनना चाहता है।इसमें ताजनगरी भी शामिल है। आगरा के पेठे से प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रामलला की सेवा की जाएगी। आगरा के पेठे का रामलला को भोग लगा जाएगा। अपने इष्ट को भोग लगाने के लिए 56 प्रकार के पेठे की किस्म तैयार कराई जा रही हैं। 

राम लला को लगेगा आगरा के पेठे का भोग
इस समय देश ही नहीं पूरी दुनिया में राम नाम की धूम है। 22 जनवरी को भगवान राम बाल रूप में अयोध्या के नवनिर्मित भव्य मंदिर में विराजेंगे। जिसे लेकर देश-विदेशों के राम भक्तों की तैयारियां जोरो शोरो से चल रही है। राम लला के लिए उपहार, खेल-खिलौनों सहित कीमती सामान अयोध्या पहुँचाया जा रहा है। मध्य प्रदेश सरकार राम लला के लिए 5 लाख लड्डू भेजेगी, तो गुजरात से एक विशाल अगरबत्ती खुश्बू और जलेसर का अष्टधातु निर्मित घंटा मंदिर में मधुर ध्वनि फैलाएगा। इसी क्रम में आगरा से 56 प्रकार का पेठा राम लला के भोग के लिए भेजा जाएगा। 

14 जनवरी को अयोध्या के लिए रवाना किया जाएगा 56  किस्म का पेठा 
शहीद भगत सिंह पेठा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि संगठन के मन में आया कि अपने आराध्य भगवान राम को पेठे का भोग लगाया जाए। इस प्रस्ताव को बनाकर राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा गया था।  मंदिर समिति की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद उत्कृष्ट किस्म का 56 प्रकार का पेठा तैयार कराया जा रहा है, इसमें चैरी पेठा, केसर पेठा, अंगूरी पेठा, पान पेठा, लड्डू पेठा, गुड का पेठा, सादा पेठा, तिल लड्डू पेठा, चमचम पेठा,चॉकलेट पेठा, सादा पेठा, गुलकंद  पेठा, कोकोनट पेठा, पेठे की गिलोरी, सैंडविच पेठा, केसर पिस्ता पेठा, बादाम पेठा, गुलाब पेठा जैसे अनेकों प्रकार का पेठा शामिल होंगे। जिसे 56 भोग के रूप में सजाया जाएगा। 14 जनवरी को पेठे को बैंड -बाजों के साथ धूम-धाम से क्षेत्र भ्रमण कराने के बाद अयोध्या के लिए रवाना कर दिया जाएगा।

सर्राफ़ा एसोसिएशन बनवा रही चांदी की पायल
 भगवान राम और माता जानकी के श्रृंगार के लिए आगरा सर्राफ़ा एसोसिएशन ने 551 ग्राम वजन की चांदी की पायल भी तैयार की हैं। जिसे 22 जनवरी को एसोसिएशन के पदाधिकारी मंदिर श्री राम मंदिर ट्रस्ट को सौपेंगे।

Also Read

ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

19 Sep 2024 09:08 PM

मथुरा रेलवे स्टेशन पर युवक की अचानक मौत : ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक युवक की सीने में जलन के बाद अटैक से मौत हो गई।टिकट कटाकर ट्रेन के इंतजार में ज़िन्दगी की टिकट कट गई।घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। और पढ़ें