Firozabad News : एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कोलकाता घटना के विरोध में किया प्रदर्शन

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कोलकाता घटना के विरोध में किया प्रदर्शन
UPT | प्रदर्शन करते हुए

Aug 23, 2024 21:20

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सिरसागंज नगर इकाई ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ बर्बर दुष्कर्म करने वाले दोषियों को फांसी की सजा की मांग की। इस दौरान...

Aug 23, 2024 21:20

Firozabad News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सिरसागंज नगर इकाई ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ बर्बर दुष्कर्म करने वाले दोषियों को फांसी की सजा की मांग की। इस दौरान नगर अध्यक्ष सतवीर ने बताया कि इस घटना से पूरा देश आहत है। तहसील संयोजक हर्ष मिश्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने जिस तरह मामले में एफआईआर दर्ज करने में देरी की वह बहुत ही शर्मनांक है। आज पूरा देश आक्रोशित है और दुखी है। 

घटना के विरोध में मार्च निकालकर किया प्रदर्शन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  के वरिष्ठ कार्यकर्ता कार्तिकेय दुबे के साथ नगर मंत्री बाल किशन यादव ने सिरसागंज के अरांव रोड चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं के साथ छात्राओं और छात्रों ने दुष्कर्म के दोषियों को फांसी दो और ममता सरकार हाय हाय के नारों के साथ मार्च किया। इस दौरान नेताजी सुभाष की प्रतिमा पर कैंडल जलाकर रोष प्रदर्शन किया।

यह लोग रहे मौजूद
प्रदर्शन में जिला सह प्रमुख डॉ नितिन मिश्र, नगर अध्यक्ष सतवीर , नगर उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, विमल, विद्यार्थी संरक्षक कार्तिकेय दुबे, तहसील संयोजक हर्ष , नगर मंत्री बाल किशन,  नगर सह मंत्री रंजीत राजपूत, नगर कार्यकारिणी सदस्य अमित, कार्तिक, मयंक, प्रदीप महेरे, नरेंद्र यादव, नगर से डॉ महेश शर्मा और डॉ आशुतोष मिश्रा ने सहभागिता प्रदान की।

Also Read

पर्यटन मंत्री बोले-भगवान श्रीरामचन्द्र के जीवन से हमें मर्यादा में रहकर अपने धर्म पथ पर चलने की शिक्षा मिलती है

29 Sep 2024 01:24 AM

मैनपुरी Mainpuri News : पर्यटन मंत्री बोले-भगवान श्रीरामचन्द्र के जीवन से हमें मर्यादा में रहकर अपने धर्म पथ पर चलने की शिक्षा मिलती है

महामंडलेश्वर हरिहरानंद जी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र हमें अनुशासन, धर्म और पिता के लिए उनके त्याग को दर्शाता है। भगवान श्रीराम के जीवन का अनुशरण करने वाले का जीवन धन्य हो जाता है। और पढ़ें