पुलिस पर हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार : 149 देसी बम, तमंचा और कारतूस भी किया बरामद

149 देसी बम, तमंचा और कारतूस भी किया बरामद
UPT | पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

Sep 28, 2024 23:05

कानपुर के थाना चकेरी अंतर्गत पुलिस ने गंजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।बीते कुछ दिनों पहले कांजीखेड़ा में हुए दो पक्षो में गांजा तस्करी के विवाद में फायरिंग और बमबाजी की घटना सामने आई थी।जिसके बाद पुलिस ने आज दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

Sep 28, 2024 23:05

Kanpur News : कानपुर के थाना चकेरी अंतर्गत पुलिस ने गंजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।बीते कुछ दिनों पहले कांजीखेड़ा में हुए दो पक्षो में गांजा तस्करी के विवाद में फायरिंग और बमबाजी की घटना सामने आई थी। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।वही पुलिस ने आज दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 149 देशी बम, तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है।

पुलिस टीम पर चलाए थे बम
पुलिस के अनुसार पकड़ने गई टीम पर आरोपियों ने बम से हमला कर दिया था। जिसमें पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए थे। पकड़े गए आरोपियों का एक साथी मौके से फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

18 सितंबर को हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार 18 सितंबर को काजीखेड़ा में गांजा तस्कर अंकित तुत्तल और काशी सोनकर ने काजीखेड़ा में अन्नी और बउवा से विवाद के बाद फायरिंग कर बम चलाए थे। जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की थी। लेकिन पुलिस ने बमबाजी के बजाये पटाखा छुड़ाने की बात कही थी। हालांकि पुलिस घटना के बाद आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

थाना प्रभारी ने दी जानकारी
चकेरी प्रभारी निरीक्षक अशोक दुबे ने बताया कि 27 सितंबर की देर रात पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर एचएएल से टटियन झनाका मोड़ के पास दबिश दी जहां पर तीन युवक खड़े थे। लेकिन पुलिस को देख आरोपी भागने लगे थे और टीम पर बम फेंक दिया था। जिसमे पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए थे। तभी पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को घेरकर पकड़ा। जिसमे एक आरोपी मौके से भाग निकला।पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम कालीबाड़ी निवासी राजू सिंह और आदी सिंह बताया। साथ ही आरोपियों ने भागे हुए अपने साथी का नाम अंकित सिंह बताया। आरोपियों ने बताया कि वे सभी गांजा तस्कर अंकित तुत्तल के साथी हैं। 

Also Read