फिरोजाबाद में बंदी की मौत पर बवाल : पुलिस पर पथराव और आगजनी, सीओ सिटी-सिटी मजिस्ट्रेट ने भागकर जान बचाई

पुलिस पर पथराव और आगजनी, सीओ सिटी-सिटी मजिस्ट्रेट ने भागकर जान बचाई
UPT | पुलिस पर किया पथराव।

Jun 22, 2024 00:31

थाना दक्षिण के नगला पचिया निवासी आकाश (27 वर्ष) को थाना दक्षिण पुलिस ने चोरी की बाइक की कटाई के मामले में 17 जून को घर से हिरासत में लिया था। 19 जून को उसे पुलिस ने जेल भेज दिया था। शुक्रवार को आकाश की अचानक मौत की खबर जेल प्रशासन से परिजनों को मिली।

Jun 22, 2024 00:31

Firozabad News : यूपी के फिरोजाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर चोरी के आरोप में दो दिन पहले जेल गए बंदी की मौत से गुस्साए परिजन व समर्थकों ने देर शाम पोस्टमार्टम के बाद जांच की मांग को लेकर हिमांयुपुर चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस टीम ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो आक्रोशित परिजन व समर्थक भड़क गए। पुलिस पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस दौरान पांच से छह राउंड गोलियां भी चलीं। पुलिस टीम जान बचाने के लिए भाग खड़ी हुई। सीओ व सिटी मजिस्ट्रेट को भी भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। पथराव में पांच पुलिस कर्मी भी घायल हो गए।

क्या है पूरा मामला
थाना दक्षिण के नगला पचिया निवासी आकाश (27 वर्ष) को थाना दक्षिण पुलिस ने चोरी की बाइक की कटाई के मामले में 17 जून को घर से हिरासत में लिया था। 19 जून को उसे पुलिस ने जेल भेज दिया था। शुक्रवार को आकाश की अचानक मौत की खबर जेल प्रशासन से परिजनों को मिली। परिजन सुबह से ही आक्रोश में थे। पोस्टमार्टम हाउस पर राजनीतिक दलों व भीम आर्मी के लोगों ने पुलिस प्रशासन व जेल प्रशासन को लेकर नाराजगी जताई थी। नारेबाजी व धरना दिया था। 

परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन
शाम को आकाश के शव का पैनल से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को दिया गया। परिजन शव को लेकर एंबुलेंस से ला रहे थे। हिमांयुपुर चौराहे पर एंबुलेंस को रोककर परिजन व समर्थक सड़क पर बैठ गए। मृतक के भाई सन्नी का कहना था कि मेरे भाई की पिटाई से मौत हुई है। मामले की न्यायिक जांच की जाए। पुलिस परिवारीजन को भरोसा दिलाती रही थी कि तभी समर्थकों ने एंबुलेंस को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया, तो गुस्साएं लोगों ने ईंट-पत्थरों से पथराव कर दिया। जिससे भगदड़ मच गई। पथराव होता देख पुलिस टीम उल्टे पांव जान बचाने को भाग खड़ी हुई।

20 मिनट तक की पत्थरबाजी
करीब 20 मिनट तक जमकर ईंट-पत्थर सड़क पर फेंके गए। इस दौरान सीओ सिटी हिमांशु गौरव व सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार के बगल से भी कई पत्थर निकले। वह भी जान बचाने को भाग निकले। इस दौरान फायरिंग भी पांच से छह राउंड की गई। पथराव में पांच पुलिस कर्मी के भी घायल होने की खबर है। करीब 25 मिनट बाद एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में एसएसपी सौरभ दीक्षित भी आ गए। पथराव कर रहे लोगों पर जमकर लाठियां बरसाई गईं। चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

Also Read

पर्यटन मंत्री बोले-भगवान श्रीरामचन्द्र के जीवन से हमें मर्यादा में रहकर अपने धर्म पथ पर चलने की शिक्षा मिलती है

29 Sep 2024 01:24 AM

मैनपुरी Mainpuri News : पर्यटन मंत्री बोले-भगवान श्रीरामचन्द्र के जीवन से हमें मर्यादा में रहकर अपने धर्म पथ पर चलने की शिक्षा मिलती है

महामंडलेश्वर हरिहरानंद जी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र हमें अनुशासन, धर्म और पिता के लिए उनके त्याग को दर्शाता है। भगवान श्रीराम के जीवन का अनुशरण करने वाले का जीवन धन्य हो जाता है। और पढ़ें