Firozabad News : भाजपा को भारी पड़ी पिछड़े समाज की अनदेखी, 90 हजार से हारा प्रत्याशी...

भाजपा को भारी पड़ी पिछड़े समाज की अनदेखी, 90 हजार से हारा प्रत्याशी...
UPT | बीजेपी पर फूटा नाराज वोटरों का गुस्सा।

Jun 05, 2024 17:32

फिरोजाबाद में भारतीय जनता पार्टी को पिछड़े समाज के नेताओं की अनदेखी का खामियाजा भुगतना पड़ा है। इसके चलते लगभग 90 हजार वोटों से चुनाव में  हार का मुंह देखना पड़ा है। फिरोजाबाद में काफी दिनों...

Jun 05, 2024 17:32

Firozabad News : फिरोजाबाद में भारतीय जनता पार्टी को पिछड़े समाज के नेताओं की अनदेखी का खामियाजा भुगतना पड़ा है। इसके चलते लगभग 90 हजार वोटों से चुनाव में  हार का मुंह देखना पड़ा है। फिरोजाबाद में काफी दिनों से ओबीसी के नेता हाशिये पर हैं। उन्हें ज्यादा तवज्जो नहीं दिया गया, जिसके चलते परंपरागत ओबीसी वोट भी भाजपा को कम मिला है।

एक ही जाति के नेताओं का कब्जा
फिरोजाबाद से भाजपा उम्मीदवार की हार का यह भी कारण निकलकर आया है कि यहां एक ही जाति के नेताओं का कब्जा है। इसके खिलाफ लोगों ने अंदरखाने वोट की चोट देकर अपना गुस्सा जाहिर किया है। भाजपा को समर्थन करने वाली कई जातियों के लोगों ने दबी आवाज में कहा कि एक ही जाति के लोगों का जनपद में प्रभाव बढ़ गया है, जिससे पिछड़े समाज के नेताओं की अनदेखी की जा रही है। प्रदेश सरकार के कैबनेट मंत्री फिरोजाबाद के हैं। वह उसी समाज से आते हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष भी उसी बिरादरी से बनाये गए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष और कई बड़े पदों के अलावा भाजपा ने फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी भी उसी समाज से उतार दिया है, जिससे लोगों में पार्टी की जीत के प्रति उत्साह नहीं दिखा।

भाजपा के नेताओं में दिखी बेरुखी
लोकसभा चुनाव में जहां एक ओर सपा के छोटे बड़े नेता जीतोड़ मेहनत में जुटे थे, वहीं भाजपा के लोग केवल मोदी योगी के नाम पर ही वोट मांगने की फारमेलिटी कर रहे थे। जिसका असर भी चुनाव के परिणाम के रूप में देखा जा रहा है।

Also Read

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर राहुल चाहर के पिता से 26 लाख की धोखाधड़ी, पढ़िये पूरा मामला... 

5 Oct 2024 02:42 PM

आगरा Agra News : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर राहुल चाहर के पिता से 26 लाख की धोखाधड़ी, पढ़िये पूरा मामला... 

ताजनगरी में आम आदमी के साथ-साथ अब शहर एवं देश का गौरव बढ़ाने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ भी फ्रॉड हो रहे हैं। पहले पूनम यादव के पिता के साथ फ्रॉड हुआ था। अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर राहुल चाहर के पिता... और पढ़ें