Firozabad News : बलिदान दिवस के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती

बलिदान दिवस के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती
UPT | पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई

May 21, 2024 20:15

उस समय देश में कंप्यूटर नहीं आया होता तो भारत डिजिटल इंडिया कैसे बन पाता।  जो आज हर हाथ में मोबाइल है वह कैसे संभव होता। देश के करोड़ों बच्चे देश विदेश में कंप्यूटर का जॉब कर रहे हैं।

May 21, 2024 20:15

Firozabad News : फिरोजाबाद नगर कांग्रेस कमेटी  के कार्यालय पर नगर अध्यक्ष मुकेश गौड की अध्यक्षता में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उनको याद किया गया। उनकी पुण्यतिथि को कांग्रेस जनों ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया।

गौड ने स्वर्गीय गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा था। आज जो संचार क्रांति दिखाई देती है, वह उनकी दूरदर्शी सोच थी। उनके देखे गए सपने से ही आज देश में संचार क्रांति दिखाई देती है।   

पंचायती राज लाकर बड़ा फैसला किया
प्रधानमंत्री मोदी डिजिटल इंडिया की बात करते हैं। उस समय देश में कंप्यूटर नहीं आया होता तो भारत डिजिटल इंडिया कैसे बन पाता।  जो आज हर हाथ में मोबाइल है वह कैसे संभव होता। देश के करोड़ों बच्चे देश विदेश में कंप्यूटर का जॉब कर रहे हैं। देश में पंचायती राज लाकर गांधी ने एक बड़ा फैसला किया। महिलाओं को आरक्षण देकर महिला सशक्तिकरण को मजबूत किया।

ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शशि शर्मा चंद्रकांत यादव, क्षेत्रपाल सिंह यादव, दाऊद खान, समीम कुरेशी यामीन अंसारी, यश दुबे, नासिर नईम अब्दुल्ला, बाबा तिवारी, अमर सिंह, हरेंद्र अवस्थी, बाबा तिवारी, तेजपाल सिंह बघेल, सुबोध शर्मा, संजीव शर्मा, अल्ताफ इसरार अहमद, विजय चतुर्वेदी, प्रदीप कुलश्रेष्ठ, लक्ष्मण तिवारी आदि  मौजूद रहे।

Also Read

भजन-कीर्तन कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल

16 Sep 2024 04:56 PM

मैनपुरी मैनपुरी में गणेश पंडाल में हिंसक झड़प : भजन-कीर्तन कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल

नगर के आगरा रोड स्थित गणेश पंडाल में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान जमकर मारपीट हुई। घटना में कई लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने ... और पढ़ें