सोनम (8 वर्ष) पुत्री विपिन निवासी किरावर थाना चैनपुर झारखंड अपने माता पिता के साथ दिल्ली से रांची गरीब रथ एक्सप्रेस से रांची के लिए जा रही थी। यात्रा के दौरान अचानक से बालिका की हालत बिगड़ गई।
Firozabad News : गरीब रथ एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान बच्ची की तबियत बिगड़ी, रेलवे पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती
May 27, 2024 00:02
May 27, 2024 00:02
मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद रेफर
जानकारी के मुताबिक, सोनम (8 वर्ष) पुत्री विपिन निवासी किरावर थाना चैनपुर झारखंड अपने माता पिता के साथ दिल्ली से रांची गरीब रथ एक्सप्रेस से रांची के लिए जा रही थी। यात्रा के दौरान अचानक से बालिका की हालत बिगड़ गई। जब परिजनों ने बालिका की हालत गंभीर देखी तो आनन फानन में घटना की सूचना रेलवे कंट्रोल को दी गयी सूचना मिलते ही रेलवे विभाग ने ट्रेन को शिकोहाबाद स्टेशन पर रुकवाया। इसके बाद आरपीएफ ने आनन फानन में बालिका को इलाज के लिए शिकोहाबाद के जिला सयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है जहाँ से डॉक्टर ने बालिका को प्राथमिक उपचार देकर मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद के लिए रेफर कर दिया।
शिकोहाबाद में ट्रेन का स्टॉपेज नहीं
इस बारे में आरपीएफ प्रभारी आनन्द कुमार ने बताया कि गरीब रथ में यात्रा के दौरान बालिका की तबियत बिगड़ गई थी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रेन का शिकोहाबाद में स्टॉपेज नहीं है।
Also Read
19 Sep 2024 08:33 PM
थाना राया क्षेत्र के गांव में नाबालिग को विशेष समुदाय के युवक द्वारा भगाने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ रहा है। और पढ़ें