फिरोजाबाद को पर्यटन मंत्री का तोहफा : 3 करोड़ से अधिक की परियोजना का किया शिलान्यास, विपक्ष पर साधा जमकर निशाना

3 करोड़ से अधिक की परियोजना का किया शिलान्यास, विपक्ष पर साधा जमकर निशाना
UPT | कार्यक्रम में बोलते पर्यटन मंत्री

Mar 16, 2024 19:02

जनपद के प्रसिद्ध बालाजी मंदिर पर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने करोड़ों रूपये की योजनाओं का शिलान्यास किया है...

Mar 16, 2024 19:02

Firozabad News (Rammohan Sharma) : जनपद के प्रसिद्ध बालाजी मंदिर पर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने करोड़ों रूपये की योजनाओं का शिलान्यास किया है। इस दौरान मंच से मंत्री ने सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार में कार्यकर्ताओं ने थाने चलाकर प्रदेश की कानून व्यवस्था को खत्म कर दिया था। लेकिन योगी सरकार में असमाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में दंगा करने वालों की खैर नही है। 

अगले टर्म में देश बनेगी तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था
फ़िरोज़ाबाद के शिकोहाबाद बाला जी धाम पर जयवीर सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के नए आयाम को छू रहा है। 2014 में देश की अर्थव्यवस्था 11 वे नम्बर पर थी, लेकिन मोदी राज में विश्व की 5 वी अर्थव्यवस्था बन गई है। अगले टर्म में देश तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा। विदेशी हमारे देश को सपेरों का देश बताते थे। कोरोना काल में भारत ने अपनी शक्ति का परिचय देते हुए विश्व को दो वैक्सीन दी। अपने मित्र राष्ट्रों को फ्री वैक्सीन भेजी गई। विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान को स्थापित करने वाला पहला देश बना।

हर वर्ग को मिल रही सुविधा
भारत में रहने वाला हर व्यक्ति खुशहाल हो रहा है। देश के हर वर्ग को हर सुविधा मिलेगी। महिलाओं, युवाओं, किसान, युवा जिस दिन संकल्प लेंगे तो राष्ट्र को सही दिशा में ले जाने का काम करेगी। व्यापारियों, उद्योगपति, किसान, युवा, महिलाओं के जीवन में खुशहाली लाने का काम करेंगे। भारत जल्द ही विश्वगुरु बनेगा। हमारी सरकार ने विजन बनाया है कि देश की शताब्दी तक विश्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनेगा। आज का भारत दुश्मन को घर में घुसकर मारने वाला भारत है।

इस बार भी प्रचंड बहुमत से जीतेगी भाजपा
सर्वे दिखा रहे हैं कि भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत रही है। प्रदेश सरकार ने संकल्प लिया है कि सनातन, संस्कृति का पुराना गौरव लौटने का प्रयास किया जा रहा है। पहले रामलला के नाम पर भक्तों पर गोली चलाई जाती थी, लेकिन योगी राज में भक्तों पर फूल बरसाए जा रहे हैं। सनातन को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं। जनपद में पर्यटन स्थलों के विकास के लिए 175 करोड़ की योजना मिल चुकी है। हिंदुस्तान चमकता-दमकता दिख रहा है। प्रदेश ग्रोथ इंजन बन रहा है। इस दौरान उन्होने सपा नेता शिवपाल यादव के बयान पर कहा कि 2022 में भी सपा ऐसे ही दावे कर रही थी, लेकिन परिणाम जनता के सामने हैं। ईडी व सीबीआई के आरोप पर कहा कि गलत करने वालों के खिलाफ निष्पक्ष होकर कार्यवही हो रही है।

बालाजी मंदिर के विकास के लिए दिए 3 करोड़ 77 हजार 
शिकोहाबाद बालाजी मंदिर पर पर्यटन मंत्री ने विकास कार्य के लिए 3 करोड़ 77 हजार से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास किया है। इस धनराशि से बालाजी धाम पर सार्वजनिक हॉल 144.89 लाख, म्यूरल आर्ट 94.21 लाख, राष्ट्रीय राजमार्ग पर 47.33 लाख, स्थल विकास के लिए 33.39 लाख, पब्लिक सेनिटेशन ब्लॉक के लिए 24.58 लाख, वाह्य विद्युतीकरण 14.73 लाख, प्रवेश द्वार के लिए 11 लाख 41 हजार, पर्यटक सुविधाए के लिए 11.41 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। 

यह लोग रहे मौजूद
इस दौरान जिलाध्यक्ष उदय प्रताप, महानगर अध्यक्ष राकेश संखवार, ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत, अनुजेश प्रताप, मनोरमा गुप्ता, नवीन जैन, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, दयाशंकर, पूर्व पालिकाध्यक्ष रघुवर दयाल गुप्ता, नगरध्यक्ष शिवम दीक्षित, पूर्व नगरध्यक्ष विशाल गुप्ता, जिलाध्यक्ष सुशील यादव,  रिंकू शर्मा, राजेश गुप्ता, अश्वनी ठाकुर, अरुण गुप्ता,  अवधेश पाठक, इसरार बब्बू, सतीश यादव, अतुल तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Also Read

ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

19 Sep 2024 09:08 PM

मथुरा रेलवे स्टेशन पर युवक की अचानक मौत : ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक युवक की सीने में जलन के बाद अटैक से मौत हो गई।टिकट कटाकर ट्रेन के इंतजार में ज़िन्दगी की टिकट कट गई।घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। और पढ़ें