फ़िरोजाबाद न्यूज : सिपाही के साथ रिलेशनशिप में रह रही युवती गंभीर हालत में पहुंची अस्पताल, जानिए क्या है मामला...

सिपाही के साथ रिलेशनशिप में रह रही युवती गंभीर हालत में पहुंची अस्पताल, जानिए क्या है मामला...
UPT | थाना मक्खनपुर 

Jul 10, 2024 01:28

फिरोजाबाद में शादी का झांसा देकर युवती के साथ अवैध संबंध बनाने वाले सिपाही के मामले में नया मोड़ उस सामने आया। जब पीड़िता की हालत थाने में बिगड़ गई...

Jul 10, 2024 01:28

Firozabad News : फिरोजाबाद में शादी का झांसा देकर युवती के साथ अवैध संबंध बनाने वाले सिपाही के मामले में नया मोड़ उस सामने आया। जब पीड़िता की हालत थाने में बिगड़ गई। आनन फानन में पुलिस उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में पीड़िता का आरोप है कि उसको थाने में बुलाकर पुलिस उस पर दवाब बना रही है और थाने में ही आरोपी ने उसे एक पुड़िया देकर खाने को कहा और मरने के लिए कहा। आरोप है कि उसने गुस्से में वो पुड़िया खाई और उसकी हालत ऐसी हो गई। वहीं पुलिस ने इस मामले में आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है।

युवती ने सिपाही पर लगाया था आरोप
मामला थाना मक्खनपुर क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। औरेया जिले की रहने वाली एक युवती ने थाना मक्खनपुर में तैनात एक सिपाही पुष्पेंद्र पर गंभीर आरोप लगाए है। युवती का आरोप है कि सिपाही ने उसके साथ शोषण किया है। चार साल से वो उसके साथ शारिरिक संबंध में है, पर अब वो उसे धोखा दे रहा है। आज जब उसे थाने में बुलाया गया तो सिपाही के पक्ष में ही एक पुलिस अधिकारी ने उस पर दबाव बनाया।

क्या बोले अधिकारी
घटना की प्रमुखता को देखते हुए सीओ भी मौके पर पहुंच गए और पीड़िता की इलाज के लिए डॉक्टरों से बात की। इस मामले में एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र ने कहा कि मामले की जानकारी हुई है। मुकदमा युवती का पहले ही पंजीकृत कर लिया गया था। आरोपी सिपाही को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के आरोपों पर जांच भी कराई जाएगी। अभी पीड़िता की हालत ठीक है।

Also Read

स्वच्छ मोहल्लों में लोग स्वयं कर रहे कचरा प्रबंधन, दस हजार घरों में भी कचरे से बनाई जा रही खाद

13 Jan 2025 09:51 PM

आगरा Agra News : स्वच्छ मोहल्लों में लोग स्वयं कर रहे कचरा प्रबंधन, दस हजार घरों में भी कचरे से बनाई जा रही खाद

स्वच्छ मोहल्लों में घरों से निकलने वाले जैविक कचरे को खाद में बदलने के लिए आगरा नगर निगम ने शहर के बड़े अपार्टमेंट और कॉलोनियों में कम्युनिटी कंपोस्टर रखवाए हैं.. और पढ़ें