फिरोजाबाद जिले के थाना नगला खंगर क्षेत्र में शराबी पति ने आपसी विवाद के चलते अपने तीन साल के बेटे और पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की हालत नाजुक...
Firozabad News : युवक ने मासूम बेटे को मार डाला, पत्नी की हालत नाजुक, जानें क्यों हुई वारदात...
Sep 24, 2024 16:09
Sep 24, 2024 16:09
क्या है पूरा मामला
घटना थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव जेमतपुर की है, जहां सोमवार की रात समय करीब 11 बजे एक शराबी पति नरेंद्र यादव का उसकी 26 वर्षीय पत्नी रेनू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उसने अपने तीन वर्षीय बेटे किट्टू और पत्नी पर धारदार हथियार (बंका) से हमला कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर आई। जहां चिकित्सक ने बच्चे किट्टू को मृत घोषित कर दिया, वहीं महिला को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया।
दो दिन पहले गांव आया था
इंस्पेक्टर गिरीश कुमार ने बताया कि घटना के बाद महिला के मायके पक्ष से स्वजन आ गए हैं। सात वर्ष पूर्व महिला की शादी हुई थी। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। मौके पर सीओ सिरसागंज विनीत कुमार एवं फॉरेंसिक टीम ने जांच की। ग्रामीणों ने बताया नरेंद्र बाहर रहकर कहीं काम करता था, जो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दो दिन पहले ही गांव आया था और यह घटना हो गई।
Also Read
24 Sep 2024 04:18 PM
फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव कपाबली इलाके के बाजारे के खेत में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने... और पढ़ें