पुलिस भर्ती परीक्षा : फिरोजाबाद में सॉल्वर गैंग के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार

फिरोजाबाद में सॉल्वर गैंग के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
UPT | सॉल्वर गैंग के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार

Aug 21, 2024 03:09

फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग की गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

Aug 21, 2024 03:09

Firozabad News : फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग की गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हाल ही में रद्द की गई पुलिस भर्ती परीक्षा में षडयंत्र के तहत दूसरे स्थान पर परीक्षा देने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों युवकों पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

सॉल्वर गैंग के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को सुभाष तिराहा और प्रतापपुर अंडरपास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूछताछ के दौरान उनके नाम रजनेश यादव, पुत्र सुरेश चंद्र यादव, निवासी जाफराबाद थाना मक्खनपुर, और सिंटू यादव, पुत्र वीरेश यादव, निवासी गहेरी थाना एका, जिला फिरोजाबाद, के रूप में पहचाना है।



दोनों आरोपियों को भेजा जेल
पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह गिरफ्तारी पुलिस भर्ती परीक्षा में हो रहे षडयंत्र के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई का एक और उदाहरण है। लगातार हो रही इन गिरफ्तारियों से साफ होता है कि पुलिस ऐसे किसी भी अपराध को बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए तत्पर है।

Also Read

पर्यटन मंत्री बोले-भगवान श्रीरामचन्द्र के जीवन से हमें मर्यादा में रहकर अपने धर्म पथ पर चलने की शिक्षा मिलती है

29 Sep 2024 01:24 AM

मैनपुरी Mainpuri News : पर्यटन मंत्री बोले-भगवान श्रीरामचन्द्र के जीवन से हमें मर्यादा में रहकर अपने धर्म पथ पर चलने की शिक्षा मिलती है

महामंडलेश्वर हरिहरानंद जी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र हमें अनुशासन, धर्म और पिता के लिए उनके त्याग को दर्शाता है। भगवान श्रीराम के जीवन का अनुशरण करने वाले का जीवन धन्य हो जाता है। और पढ़ें