Firozabad Lok Sabha Seat : सपा प्रत्याशी अक्षय यादव को मिली जीत, भाजपा से वापस ली यह सीट

सपा प्रत्याशी अक्षय यादव को मिली जीत, भाजपा से वापस ली यह सीट
UPT | फिरोजाबाद लोकसभा सीट से अक्षय यादव जीते

Jun 04, 2024 19:28

फिरोजाबाद लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अक्षय यादव को जनता से अपार प्यार मिला। यहां की जनता ने अक्षय यादव को 89312 मतों से जीत हासिल कराई...

Jun 04, 2024 19:28

Akshay Yadav Profile : फिरोजाबाद लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अक्षय यादव को जनता से अपार प्यार मिला। यहां की जनता ने अक्षय यादव को 89312 मतों से जीत हासिल कराई है। अक्षय यादव को कुल 543037 वोट मिले हैं। इस जीत के साथ ही सपा ने इस सीट को बीजेपी से वापस ले ली है।

इटावा में हुआ अक्षय यादव का जन्म
युवा नेता और सांसद अक्षय यादव का जन्म 15 अक्टूबर 1986 को यूपी के इटावा जिले में हुआ था। इनके पिता रामगोपाल यादव राज्यसभा सांसद और मुलायम सिंह के परिवार का एक बड़ा चेहरा हैं। अक्षय की मां फूलन देवी ने उनके बचपन में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। अक्षय के परिवार में एक बहन और एक भाई हैं। अक्षय यादव ने नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद गाजियाबाद के दीप मेमोरियल पब्लिक स्कूल से अपनी उच्चतर शिक्षा प्राप्त की। अक्षय की शादी 10 फरवरी 2010 को डॉ ऋचा यादव के साथ हुई है।

एसपी सिंह बघेल को दी थी करारी शिकस्त
समाजवादी पार्टी के नेता अक्षय यादव को साल 2014 के लोकसभा चुनाव में पहली बार फिरोजाबाद से टिकट मिला था। उनका मुकाबला बीजेपी के वरिष्ठ नेता एसपी सिंह बघेल से हुआ था, जिन्हें उन्होंने 11 हजार से अधिक वोटों के अंतर से करारी शिकस्त दी थी। अक्षय यादव समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के चचेरे भाई हैं। उन्हें साल 2014 में संसद की कई महत्वपूर्ण समितियों का सदस्य बनाया गया था, जिनमें स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संबंधी स्थायी समिति, परामर्शदात्री समिति, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण संबंधी समिति शामिल थीं। अक्षय यादव की यह पहली लोकसभा जीत थी और उन्होंने एक अनुभवी नेता को पराजित करके अपनी राजनीतिक पहचान बनाई।

फिरोजाबाद लोकसभा का जातीय समीकरण
फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर यादव मतदाताओं की संख्या इस समय ढाई लाख के आसपास है। इसके साथ ही मुस्लिम मतदाताओं की संख्या भी इस बार काफी अधिक है। दलित वोटरों की संख्या भी इस सीट पर करीब तीन लाख के करीब है। जिसका असर भी चुनावी परिणामों पर हो सकता है। शाक्य वोटरों की संख्या भी 80,000 है। इस प्रकार फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर विभिन्न समुदायों और जातियों के वोटों की बारीक गणना ने इस क्षेत्र में राजनीतिक उतार-चढ़ाव को और भी रोचक बना दिया था।

Also Read

सपा सांसद अक्षय यादव पीड़ित से मिलने पहुंचे नौशहरा, पीड़िता ने रोते हुए सुनाई व्यथा

23 Sep 2024 07:24 PM

फिरोजाबाद Firozabad News : सपा सांसद अक्षय यादव पीड़ित से मिलने पहुंचे नौशहरा, पीड़िता ने रोते हुए सुनाई व्यथा

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र के नेशहरा गांव में हुए ब्लास्ट में मृतकों के परिवार से सपा सांसद अक्षय यादव सोमवार को अपने दलबल के साथ नौशहरा गांव... और पढ़ें