लोकसभा चुनाव 2024 : चुनावी मैदान में उतरी सपा, बूथ सम्मेलन का किया आयोजन, गांव से लेकर नगर तक प्रचार

चुनावी मैदान में उतरी सपा, बूथ सम्मेलन का किया आयोजन, गांव से लेकर नगर तक प्रचार
UPT | कार्यक्रम में भाग लेते सपा प्रत्याशी

Mar 12, 2024 18:52

लोकसभा के चुनाव नजदीक आते ही सपा ने अपनी तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में फिरोजाबाद लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी अक्षय यादव की अध्यक्षता में...

Mar 12, 2024 18:52

Firozabad News (Rammohan Sharma) : लोकसभा के चुनाव नजदीक आते ही सपा ने अपनी तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में फिरोजाबाद लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी अक्षय यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को एक बूथ सम्मेलन का आयोजन टूण्डला के एटा रोड स्थित एक मैरिज होम में किया गया। इस कार्यक्रम में सपा के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सम्मेलन में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को पूरी मुस्तैदी से तैयारियों में जुटने की अपील की गई।

जन-जन तक पहुंचाएं समाजवादी पार्टी की नीतियां 
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे। जहां सपा प्रत्याशी अक्षय यादव ने अपने कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में पडने वाले सभी बूथ पर तैयारी शुरू करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा बूथ कार्यकर्ताओं को समाजवादी पार्टी के अभियान पीडीए का अर्थ बताते हुए जन-जन तक समाजवादी पार्टी की नीतियों को पहुंचने को कहा। इसके साथ ही सपा प्रत्याशी अक्षय यादव ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में बहुत सारे मुद्दे हैं। सबसे ज्यादा बेरोजगारी फैली हुई है। इसके अलावा आए दिन पेपर लीक होने से युवाओं का भविष्य दांव पर लगा है।

दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक को दिलाना है न्याय
महंगाई के अलावा बहुत सारे ऐसे मुद्दे हैं। जिनको लेकर समाजवादी पार्टी जनता के बीच जाकर अपनी बात रखेगी। पिछड़ा दलित आदिवासी और अल्पसंख्यक जो उत्तर प्रदेश की आधी आबादी है, उनको न्याय दिलाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के बूथ सम्मेलन का कार्यक्रम पांचो विधान सभा में आयोजित किया जाएगा और सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र के बूथों की जिम्मेदारी देते हुए जनता के बीच में जाकर सपा की नीतियां समझाएं जाएगी। जिससे भारतीय जनता पार्टी को हराया जा सके।

Also Read

सपा सांसद अक्षय यादव पीड़ित से मिलने पहुंचे नौशहरा, पीड़िता ने रोते हुए सुनाई व्यथा

23 Sep 2024 07:24 PM

फिरोजाबाद Firozabad News : सपा सांसद अक्षय यादव पीड़ित से मिलने पहुंचे नौशहरा, पीड़िता ने रोते हुए सुनाई व्यथा

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र के नेशहरा गांव में हुए ब्लास्ट में मृतकों के परिवार से सपा सांसद अक्षय यादव सोमवार को अपने दलबल के साथ नौशहरा गांव... और पढ़ें