Firozabad News : आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 87 घायल, जानें कैसे हुआ हादसा... 

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 87 घायल, जानें कैसे हुआ हादसा... 
UPT | अस्पताल में घायलों का इलाज करते डॉक्टर।

Jul 25, 2024 12:48

फिरोजाबाद में बुधवार की रात लगभग 1 बजे थाना नगला खगर क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के खंभा नम्बर 59 पर एक भयानक हादसा हो गया। वहां चीख पुकार मच गयी। हादसे में जिसमें बस के चालक सहित...

Jul 25, 2024 12:48

Short Highlights
  • हादसे में बस चालक समेत तीन की मौके पर ही मौत।
  • 60 घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 
  • कुछ जख्मी मुसाफिरों को शिकोहाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
Firozabad News : फिरोजाबाद में बुधवार की रात लगभग 1 बजे थाना नगला खगर क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के खंभा नम्बर 59 पर एक भयानक हादसा हो गया। वहां चीख पुकार मच गयी। हादसे में जिसमें बस के चालक सहित 3 लोगों की मौके पर मौत हो गयी। लगभग 87 लोग घायल हुए हैं। बस में छोटे बड़े सभी मिलकर 150 लोग सवार बताये जा रहे है। लगभग 40 से 45 लोग सुरक्षित हैं। बाकी को सैफई मेडिकल कालेज और शिकोहाबाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।  

बहराइच से दिल्ली जा रही थी बस
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस (यूपी 15 जीटी 9675) बहराइच से सवारियां लेकर आगरा जा रही थी। जब बस 59 किमी पर पहुँची तभी बस चालक को नींद आ गई, जिससे बस आगे जा रहे बालू से भरे ट्रक में घुस गई। हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा व थाना नगला खंगर, थाना नसीरपुर, एसडीएम सिरसागंज सतेंद्र कुमार तत्काल मौके पर पहुँच गए। उन्होंने सभी घायलों को बाहर निकलवाकर एम्बुलेंस की सहायता से सैफई पीजीआई, शिकोहाबाद अस्पताल भेज दिया। बता दें कि हादसे में बस चालक इरफान निवासी हापुड़ व रामदेव उम्र 40 पुत्र छेदू निवासी गोबा थाना रामनगर बहराइच के अलावा एक अन्य युवक की मौत हो गई।

नींद आने से हुआ हादसा
घटना के बाद मौके पर पहुंचे SDM सिरसागंज सतेन्द्र सिंह ने बताया कि रात लगभग एक बजे ये भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें तेज रफ्तार टूरिस्ट बस आगे चल रहे बालू भरे ट्रक से टकरा गयी। इस हादसे में बस चालक सहित तीन लोगों की मौके पर मौत हो गयी है। बहुत लोग घायल हुए हैं। सम्भवत: बस चालक को नींद आने से यह हादसा हुआ है।

शिकोहाबाद हॉस्पिटल में आए घायलों के नाम 
  • सोफिया उम्र 35 पत्नी महमूद शरीफ।
  • निवासी पियागपुर साहनी थाना कुटिहार बहराइच।
  • हंसराज उम्र 18 पुत्र रछराम निवासी पियागपुर साहनी थाना कुटिहार बहराइच।
  • रामदेव उम्र 40 पुत्र छेदू निवासी गोबा थाना रामनगर बहराइच, मृत।
  • शहनाज अली उम्र 25 पुत्र अब्बास अली निवासी वीरपुर थाना पियागपूर बहराइच।
  • ताहिल उम्र 06 वर्ष पुत्र महुम्मद शरीफ निवासी पियागपूर शमी थाना पियागपुर।
  • सपना 27 वर्ष पुत्री अयोध्या प्रसाद निवासी पियागपुर बहराइच। 
  • अबीदा 08 वर्ष पुत्री साबिर निवासी पियागपुर साहनी।
  • फिरोज उम्र 20 वर्ष पुत्र अबास अली निवासी वीरपुर थाना पियागपुर।
  • उमेश गोस्वामी 27 वर्ष पुत्र रामदुलारे निवासी राजापुर गिरेंट थाना विश्वेश्वरगंज बहराइच। 
  • राजा बाबू 19 वर्ष चांद मोहम्मद निवासी खुटेना घोसलीपूरवा, थाना रानीपुर बहराइच।
  • रियाज पुत्र चांद मोहम्मद 18 वर्ष निवासी खुटेना घोसलीपूरवा, थाना रानीपुर बहराइच।
  • रामू सिंह 48 पुत्र बद्री नाथ निवासी बेशनपुरवा थाना पियागपुर।
  • अंजू 45 वर्ष पत्नी रामू सिंह निवासी बेशनपुरवा थाना पियागपुर। 
  • जवाहर लाल पुत्र धनी राम निवासी शिसाना पंडितपुर थाना विश्वेश्वरगंज बहराइच।
  • रामू 18 जवाहर लाल निवासी शिसाना पंडितपुर थाना विश्वेश्वरगंज बहराइच।
  • अरशद 09 पुत्र पप्पू निवासी पियागपुर साहनी, बहराइच।
  • पप्पू 36 पुत्र हनीफ निवासी पियागपुर साहनी।
  • शाइजा 40 पत्नी सलीम निवासी सेवा समर थाना पियागपुर।
  • आयना 18 पुत्री सलीम निवासी सेवा समर थाना पियागपुर।
  • किशन कुमार 31 वर्ष पुत्र राम अचल निवासी जमुना कला थाना बेसवरसगंज। 
  • माया राम 40 वर्ष पुत्र रेखाराम हरियार थाना पियागपुर।
  • सुरेश 38 पुत्र रूपेंद्र प्रसाद निवासी हरियाहर थाना पियागपुर।
  • चांद बाबू 40 पुत्र नानबाबू निवासी चिलवरिया थाना बहराइच। 
  • अनिल उम्र 21 पुत्र पुत्तू लाल निवासी बहराइच।
  • अभिषेक उम्र 30 पुत्र अशोक कुमार निवासी मोतवा गोपालपुर। 
  • संतोष कुमार उम्र 36 पुत्र बबलू निवासी कला भोर नगरिया, थाना गोला।
  • सत्य नारायण 24 पुत्र रामफेरे निवासी मर्दा नगर बहराइच।
  • कृष्ण लाल 30 साल पुत्र नागेश्वर प्रसाद निवासी लखा रामपुर बहराइच।
  • अयोध्या प्रसाद 40 पुत्र भगवती प्रसाद निवासी लखा रामपुर।
  • आकाश कुमार 22 पुत्र छेदी लाल निवासी लखा रामपुर थाना विश्वेशरगंज बहराइच। 

Also Read

भजन-कीर्तन कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल

16 Sep 2024 04:56 PM

मैनपुरी मैनपुरी में गणेश पंडाल में हिंसक झड़प : भजन-कीर्तन कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल

नगर के आगरा रोड स्थित गणेश पंडाल में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान जमकर मारपीट हुई। घटना में कई लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने ... और पढ़ें