एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी पत्नी के प्रेमी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या को इस तरह अंजाम दिया गया कि रूह भी कांप जाए। एक महीने बाद जब पुलिस को सुराग लगा तो मामले की एक के बाद एक...
Agra News : पत्नी के प्रेमी को बुलाया फिर काट दिया गला, एक माह बाद मिला कंकाल तो...
Jul 08, 2024 14:12
Jul 08, 2024 14:12
ये है पूरा मामला
एटा जिले के मोहल्ला खरा थाना सटीक निवासी 20 साल का दिलीप पांच जून से लापता था। उसके परिजनों ने थाना सटीक में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मगर, एक महीने बाद भी पता नहीं चला। पुलिस ने दिलीप की लोकेशन निकाली तो अंतिम लॉकेशन आगरा में मिली। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस जांच में सामने आया कि दिलीप की उसके पड़ोस में रहने वाली युवती से दोस्ती थी। युवती की एक साल पहले ताजगंज के अकबरपुरा गांव में शादी हो गई थी। शादी के बाद भी दिलीप युवती से फोन पर बात करता था, इसकी जानकारी युवती के पति को हो गई। युवती के पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दिलीप की हत्या का प्लान बनाया और उसे आगरा बुला लिया।
डीएनए टेस्ट की तैयारी में पुलिस
पुलिस जांच में सामने आया कि युवती के पति ने दोस्तों के साथ मिलकर दिलीप की हत्या कर दी और शव दफना दिया। एटा पुलिस ने युवती के पति को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की। पुलिस रविवार रात को आगरा पहुंची और एक जगह से कंकाल बरामद कर लिया। हालांकि, ये कंकाल दिलीप का ही है, इसके लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।
पत्नी को फोन करता था
रात एक बजे एटा पुलिस आगरा पहुंची। ताजगंज पुलिस के साथ मिलकर युवक की प्रेमिका और उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पति गोविंदा ने पुलिस को बताया कि दिलीप उसकी पत्नी को फोन करता था। उसने दिलीप को 5 जून को आगरा बुलाया। रात में अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। उसके शव को दफन कर दिया। एक माह तक किसी को इसका पता नहीं चला।
क्या कहती है पुलिस
हत्या के आरोपी ने पुलिस को बताया कि पांच जून को दिलीप की हत्या कर दी थी। शव को गांव अकबरपुर में बिजलीघर के पास नाले में फेंक दिया था। इंस्पेक्टर ताजगंज जसवीर सिंह ने बताया एटा पुलिस ने गोविंदा की निशानदेही पर कंकाल बरामद किया है। वहीं, सहायक पुलिस आयुक्त सैयद अरीब ने बताया कि एटा पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है, जो भी स्थानीय मदद दी जा सकती है वह दी गई है। आरोपियों को एटा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर ही थाना ताजगंज पुलिस के साथ एटा पुलिस ने कंकाल बरामद किया है।
Also Read
6 Oct 2024 12:59 PM
आगरा न्यूज। आगरा छावनी क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिससे क्षेत्र की सूरत बदलने की पूरी संभावना है। हाल ही में आगरा छावनी परिषद ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 167 करोड़ रुपये... और पढ़ें