Agra News : मोहब्बत की नगरी में पति बनने के बाद हैवान बना प्रेमी, पुलिस भी रात को बुलाती है...

मोहब्बत की नगरी में पति बनने के बाद हैवान बना प्रेमी, पुलिस भी रात को बुलाती है...
UPT | अस्पताल में इलाज कराती पीड़ित महिला।

Jul 08, 2024 13:20

वैश्विक पर्यटन नगरी आगरा में प्रेमी जोड़े सात समुंदर पार ताज के दीदार के लिए पहुंचते हैं और ताज के सामने प्रेमी युगल साथ निभाने की कसमें खाते हैं। कई प्रेमी जोड़े तो ताज के पार्श्व में सात फेरे भी ले लेते हैं। दूसरी तरफ...

Jul 08, 2024 13:20

Short Highlights
  • पीड़िता की बहन ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा कि देर रात करती है फोन। 
  • तेरी समस्या का कर देंगे समाधान और पैसे भी नहीं लेंगे, बस हमारे अनुसार रात को...। 

 

Agra News : वैश्विक पर्यटन नगरी आगरा में प्रेमी जोड़े सात समुंदर पार ताज के दीदार के लिए पहुंचते हैं और ताज के सामने प्रेमी युगल साथ निभाने की कसमें खाते हैं। कई प्रेमी जोड़े तो ताज के पार्श्व में सात फेरे भी ले लेते हैं। दूसरी तरफ, मोहब्बत की नगरी आगरा में प्रेमी युगल शादी तो कर रहे हैं, लेकिन शादी के बाद अपने प्रेम में किए गए वादों को भूल रहे हैं। मोहब्बत के इस शहर में कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। जहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को यातनाएं दे रहा है। शादी के बाद से ही प्रेमी पति दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर रहा है। 

चार साल पहले हुआ था प्रेम विवाह
प्रेमिका पिछले 4 वर्षों से अपने प्रेमी पति को झेल रही है। उसकी यातनाएं सह रही है। कुछ दिनों से महिला अपने भाई के यहां काला महल में रह रही थी। सोमवार की सुबह उसका पति आया और घर में भाई की अनुपस्थिति में पत्नी को दे दनादन मारने पीटने लगा। पति ने अपनी प्रेमिका पत्नी को इतना मारा कि वह अपनी सुध बुध खो बैठी और लहूलुहान हो गई। आनन फानन में घायल प्रियंका को बड़ी बहन पुलिस के साथ जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उपचार के साथ-साथ मेडिकल भी किया गया। 

पुलिस के रवैये से बढ़ा अत्याचार
पीड़िता की बड़ी बहन प्रीति ने उत्तर प्रदेश टाइम्स को बताया कि करीब 4 साल पहले छोटी बहन ने दीपक के साथ प्रेम विवाह रचाया था। कुछ दिन तो सब ठीक-ठाक रहा, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, दीपक का असली चेहरा सामने आता गया। एक महीने बाद ही प्रेमी से पति बने दीपक ने अत्याचार की इंतेहा शुरू कर दी। दीपक ने शादी के बाद से ही पत्नी प्रियंका को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। प्रियंका को मारा पीटा जाने लगा। पति की पिटाई से प्रियंका लहूलुहान हो जाती थी। शादी के बाद बच्चे भी हो गए, लेकिन दीपक का व्यवहार नहीं बदला। मारपीट की जानकारी कई बार स्थानीय पुलिस को भी दी गई, लेकिन पुलिस सहयोग एवं इंसाफ दिलाने की जगह पीड़िता को यह कहकर टरका देती कि तुम्हारा आपसी परिवार का मामला है। इस मामले में पुलिस कुछ भी नहीं कर सकती, बस पुलिस की यह बात दीपक के दिमाग में घुस गई और प्रियंका पर अत्याचार बढ़ता गया। 

बस, रात को तू हमारे पास आ जा
प्रियंका की बहन प्रीति ने बताया कि पुलिस को पीड़ित महिलाओं का सहयोग करना चाहिए, लेकिन प्रियंका के साथ तो कुछ अलग ही व्यवहार किया गया। हद तो तब हो गई, जब पुलिसकर्मी देर रात प्रियंका को फोन कर परेशान करने लगे। पुलिसकर्मियों द्वारा इतना प्रताड़ित किया गया कि वह परेशान हो गई। प्रीति ने बताया कि पुलिस द्वारा प्रियंका से रात को कहा गया कि तेरे से पैसे भी नहीं लेंगे और तेरा काम भी हो जाएगा। बस रात को तू हमारे पास आ जा। इतना कहकर पीड़िता की बहन भी फ़फ़क- फ़फ़क कर रो पड़ी। उन्होंने कहा कि आज हमारे पिता होते तो किसी की इतनी हिम्मत नहीं होती कि पति की यातना सहती और पुलिस का यह व्यवहार। 

पुलिस से इंसाफ की उम्मीद नहीं
पीड़िता की बहन ने कहा कि अब तो प्रताड़ना की इंतहा हो चुकी है। प्रियंका अब यह सब सहने में असमर्थ है। सोमवार को इतना मारा है कि उसकी जान पर बन आई। आज उसकी जान भी जा सकती थी। उसकी आंख भी जा सकती थी। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के साथ मेडिकल किया जा रहा है। पुलिस भी साथ में है, लेकिन पुलिस से इंसाफ की उम्मीद करना बेमानी है। पीड़िता की बहन ने कहा कि मजबूरी में भाई के यहां वह रह रही है। भाई भी अधिक दिन तक नहीं रखते, इसलिए पति के यहां लौट जाती है और वहां पुनः यातनाएं मिलना शुरू हो जाती है। पति दीपक के साथ साथ ननद भी मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है। 

Also Read

लूट के आरोपी ने व्हीलचेयर पर जाकर थाने में किया सरेंडर

5 Oct 2024 08:55 PM

फिरोजाबाद यूपी में अपराधियों को पुलिस का खौफ : लूट के आरोपी ने व्हीलचेयर पर जाकर थाने में किया सरेंडर

यूपी में अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ साफ नजर आ रहा है। फिरोजाबाद में एक लूट के दौरान घायल हुए आरोपी ने अपने परिजनों के साथ व्हीलचेयर पर थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया... और पढ़ें