यूपी में अपराधियों को पुलिस का खौफ : लूट के आरोपी ने व्हीलचेयर पर जाकर थाने में किया सरेंडर

लूट के आरोपी ने व्हीलचेयर पर जाकर थाने में किया सरेंडर
UPT | लूट के आरोपी ने थाने में सरेंडर किया।

Oct 05, 2024 21:26

यूपी में अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ साफ नजर आ रहा है। फिरोजाबाद में एक लूट के दौरान घायल हुए आरोपी ने अपने परिजनों के साथ व्हीलचेयर पर थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया...

Oct 05, 2024 21:26

Firozabad News : यूपी में अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ साफ नजर आ रहा है। फिरोजाबाद में एक लूट के दौरान घायल हुए आरोपी ने अपने परिजनों के साथ व्हीलचेयर पर थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। इस दौरान आरोपी ने गले में एक तख्ती लटका रखी थी, जिस पर उसने लूट का कबूलनामा लिखा था और भविष्य में ऐसी वारदातें न करने का वादा किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, साथ ही लूटे गए रुपये भी बरामद कर लिए हैं।

यह है मामला
थाना क्षेत्र के सागर एन्क्लेव निवासी सुरेंद्र कुमार गुप्ता नगर पालिका के सामने जनसेवा केंद्र चलाते हैं। 26 सितंबर की रात अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनके थैले छीनकर भाग गए। सुरेन्द्र ने 29 सितंबर को शिकोहाबाद थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू की और 3 अक्टूबर को दो आरोपियों फैजान और रमाकांत को एक मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में दोनों के पैर में पुलिस की गोली लगी थी। जैसे ही तीसरे आरोपी शहबाज को इस मुठभेड़ की जानकारी मिली, उसकी नींद उड़ गई।

आरोपी बोला लूटे हुए पैसों से कराया इलाज
शहबाज जो लूट की वारदात के दौरान घायल हुआ था, शुक्रवार रात को व्हीलचेयर पर अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचा। उसने गले में एक तख्ती लटकाई थी, जिसमें उसने लूट का कबूलनामा और भविष्य में ऐसा न करने का वादा लिखा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के बाद 2200 रुपये भी बरामद किए।आरोपी ने बताया कि पांच लोगों ने मिलकर 50 हजार रुपये की लूट की थी, जिसमें सभी का हिस्सा बराबर था। लूट के बाद उसके पैर में चोट लग गई, जिससे वह चलने में असमर्थ हो गया। लूटे गए पैसे से उसने अपना इलाज कराया।

Also Read