हर चारपाई पर दिखा एक शव : गांव में मचा कोहराम, शवों को दफनाने के लिए खोदी जा रही कब्र को देख दहल उठा लोगों का दिल

गांव में मचा कोहराम, शवों को दफनाने के लिए खोदी जा रही कब्र को देख दहल उठा लोगों का दिल
UPT | चारपाई में रखे शव

Sep 07, 2024 14:46

शुक्रवार की शाम हाथरस में हुए हादसे के बाद आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के गांव सैमरा में कोहराम मचा हुआ है। गांव में पहली बार एक साथ 15 लोगों की मौत से लोगों का दिल दहल...

Sep 07, 2024 14:46

Agra News : अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर जिला हाथरस में हुई जनरथ बस और मैक्स की टक्कर में मरने वाले ज्यादातर लोग सैमरा गांव के हैं। इस हादसे की सूचना से सैमरा गांव की तेली बस्ती में चीख-पुकार मची हुई है। जिसने भी दुर्घटना के बारे में सुना वह गांव की तेली बस्ती के बेदरिया के मकान की तरफ दौड़ पड़ा। बेदरिया, लतीफ, मुन्ना, चुन्नासी और शान मोहम्मद के परिवार के सदस्यों की हादसे में मौत हुई है। इसमें वीभत्स हादसे में मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

'पहली बार कब्रिस्तान में दफनाए गए इतने शव'
देर रात तक प्रशासन और पुलिस विभाग के लोग हाथरस से शव एंबुलेंस से लाने में लगे रहे। रात के सन्नाटे को बेदरिया के मकान वाली गली में महिला, पुरुष और बच्चों के रोने की चीख-पुकार तोड़ती रही। हर किसी की जुबान पर इसी घटना की चर्चा रही। एक दर्जन से अधिक शव एक साथ कब्रिस्तान तक ले जाना भी प्रशासन के सामने चुनौती बना रहा। गांव में पहुंचे इन शवों को दफनाने के लिए प्रशासन को जेसीबी मंगवा कर कब्रें तैयार कराई। मृतक परिवार के सदस्य सोनू ने बताया कि पहली बार कब्रिस्तान में एक साथ इतने शव दफनाए जाए रहे हैं। इससे पहले कभी भी इतने शव एक साथ कब्रिस्तान नहीं लाए गए।

शव देख गांव में मची चीत्कार 
बस्ती में शव लाने से पहले पुलिसकर्मियों को स्थान खोजने की कवायद करनी पड़ी। यहां 16 शव आने थे। बस्ती में पहले पंचायत घर की जमीन को देखा गया। इसके बाद बस्ती के स्कूल पर शव एकत्रित करने का निर्णय लिया गया। पुलिस ने स्कूल के अंदर शव रखवाने का प्रयास किया लेकिन गेट का ताला नहीं खुला। इस वजह से स्कूल परिसर के बाहर तंबू लगाकर शव रखे गए। जब गांव में शव पहुंचे तो चीत्कार मच गया। गांव में 16 शवों के पहुंचते ही गांव के सन्नाटे को चीरती हुई रुदाली सुनाई देने लगी। महिलाएं अपने परिजनों के लिए दहाड़े मार मार कर रो रही थी तो वहीं दूसरी तरफ अन्य परिजन शब्दों को दफनाने के लिए कब्रों को तैयार कर रहे थे। जिसने भी एक साथ 16 शवों को देखा वह दहल गया। 

एसपी सिंह बघेल ने प्रकट किया शोक 
आगरा अलीगढ़ हादसे की जानकारी पर पुलिस प्रशासन के साथ-साथ सरकार भी सक्रिय हो गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने उनके संसदीय क्षेत्र के लोगों के साथ हुए इस वीभत्स हादसे पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि पीड़ित परिवार के साथ हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार से जो भी संभव सहायता होगी वह उपलब्ध कराई जाएगी। 

Also Read

भजन-कीर्तन कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल

16 Sep 2024 04:56 PM

मैनपुरी मैनपुरी में गणेश पंडाल में हिंसक झड़प : भजन-कीर्तन कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल

नगर के आगरा रोड स्थित गणेश पंडाल में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान जमकर मारपीट हुई। घटना में कई लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने ... और पढ़ें