Agra News : यमुना की बढ़ती दुर्दशा और शहर के गहराते जल संकट पर होगी जल पंचायत

यमुना की बढ़ती दुर्दशा और शहर के गहराते जल संकट पर होगी जल पंचायत
UPT | हरियाली वाटिका में बैठक हुई।

Jun 19, 2024 03:24

आगरा का जल संकट किसी से छिपा नहीं है, आगरा में गर्मी शुरू होते ही पानी की किल्लत बढ़ने लगती है। अभी भी पानी को लेकर स्थिति भयावह है, लेकिन जिम्मेदार जन प्रतिनिधि मौन साधे हुए....

Jun 19, 2024 03:24

Agra News : आगरा का जल संकट किसी से छिपा नहीं है, आगरा में गर्मी शुरू होते ही पानी की किल्लत बढ़ने लगती है। अभी भी पानी को लेकर स्थिति भयावह है, लेकिन जिम्मेदार जन प्रतिनिधि मौन साधे हुए हैं। सिविल सोसाइटी ने आगरा की गंगाजल पर बढ़ती निर्भरता और यमुना में दिनों दिन कम हो रहे पानी के डिस्चार्ज पर चिंता जताई है। वक्ताओं ने कहा कि इस मुद्दे पर चिंतन के लिए जल पंचायत का आयोजन जुलाई के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा। 
 
बैठक हरियाली वाटिका में आयोजित
सिविल सोसाइटी की एक बैठक हरियाली वाटिका में आयोजित की गई, जहां पर सिविल सोसाइटी के पदाधिकारियों ने नाला बन रही कालिंदी की दुर्दशा और आगरा शहर की गंगाजल पर बढ़ती निर्भरता पर गंभीर चिंतन किया। अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि गंगाजल प्रोजेक्ट के तहत आगरा को 150 क्यूसेक पानी की आपूर्ति होती है, जबकि महानगर को पेयजल आपूर्ति के लिए यमुना नदी के पानी का शोधन भी अनिवार्य है। अब गंगाजल पर ही निर्भरता कर दी गई है। यमुना जल के शोधन को न्यूनतम कर दिया गया है
 
यह व्यवस्था एक न्यायिक आदेश के तहत है
राजीव सक्सेना ने कहा कि यह चिंताजनक है कि यमुना का रॉ वाटर अब शोधन के योग्य भी नहीं रहा। ओखला बैराज से डिस्चार्ज किए जाने वाले यमुना जल को शोधन युक्त बनाने के लिए 150 क्यूसेक गंगाजल अपर गंगा कैनाल की मांट ब्रांच से हरनाल एस्केप के माध्यम से छोडा जाता है। यह व्यवस्था एक न्यायिक आदेश के तहत है, जिसमें बिना न्यायालय के संज्ञान में लाए न तो बदला जा सकता है और न हीं बंद किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि हरनाल एस्केप से मिलने वाले गंगाजल का इस्तेमाल मथुरा में यमुना नदी का लेवल ‘क्रूज’ मोटर चलित बड़ी नौका संचालन के लिए किया जा रहा है। इसके लिए ही आगरा के लिए छोड़े जाने वाले पानी का गोकुल बैराज से डिस्चार्ज कम कर दिया गया है। यह नीति के विरुद्ध है।

ये लोग रहे मौजूद
राजीव सक्सेना ने बताया कि इन्हीं मुद्दों पर जुलाई के प्रथम सप्ताह में जल पुरुष राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जल पंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर विनय अम्बा, विनोद दत्ता, राजेश कुमार, इरम आत्मीय, राम भारत उपाध्याय, असलम सलीमी, कांति नेगी, शैलजा शर्मा आदि मौजूद रहे। 

Also Read

मोहब्बत की नगरी में पति बनने के बाद हैवान बना प्रेमी, पुलिस भी रात को बुलाती है...

8 Jul 2024 12:55 PM

आगरा Agra News : मोहब्बत की नगरी में पति बनने के बाद हैवान बना प्रेमी, पुलिस भी रात को बुलाती है...

वैश्विक पर्यटन नगरी आगरा में प्रेमी जोड़े सात समुंदर पार ताज के दीदार के लिए पहुंचते हैं और ताज के सामने प्रेमी युगल साथ निभाने की कसमें खाते हैं। कई प्रेमी जोड़े तो ताज के पार्श्व में सात फेरे भी ले लेते हैं। दूसरी तरफ... और पढ़ें