ताजनगरी में जो हो जाए सो कम है, यहां पर विवाद बढ़ते दिखाई देते हैं। आम आदमी हो या कोई राजनीति से जुड़ा मामला, यहां ऊल जुलूल मामले सामने आते ही रहते हैं और विवाद बढ़ जाते हैं। मंगलवार की देर शाम...
Agra News : भावनाएं भड़काने वाला वीडियो वायरल होने से खलबली, हिन्दूवादी संगठनों में उबाल...
Jul 10, 2024 10:05
Jul 10, 2024 10:05
गुलामी के प्रतीक को छोड़ना होगा
वीडियो में एक महिला मंच से कह रही है, 'आपके पास जितनी भी गुलामी के प्रतीक हैं, उन्हें छोड़ना होगा। सिंदूर भरना, चूड़ी पहना और बिछुए पहनना गुलामी की निशानी हैं, इन्हें छोड़ना होगा। हमें बाबा साहब और बौद्ध भगवान को मानना है। मंदिरों में जाने पर हमें मारा जाता है, पीटा जाता है तो, हम क्यों जाएं।'
वीडियो में आगरा के दो टीचर
दरअसल, यह वीडियो 7 जून को गोरखपुर में शिक्षकों की गोष्ठी का है। उसमें दिख रही टीचर का नाम उषा सेंगर है, जो कंपोजिट विद्यालय न्यू आगरा में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात हैं। इसमें आगरा के बिचपुरी ब्लॉक में तैनात एक शिक्षक और दिखाई दे रहे हैं, जिनका नाम भीष्म पाल है।
वायरल वीडियो में और क्या कहा...
हम एक क्यों नहीं हो पाते। क्योंकि, हमारी विचारधारा ही एक नहीं है। हमारे घर में हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियां और फोटो लगे होंगे। हमारी डीपी पर भगवान के फोटो लगे होते हैं। जिस धर्म में लोगों को वर्ण व्यवस्था में बांध दिया। ऊंच-नीच में बांट दिया। ऐसे धर्म को हम क्यों मानें, ऐसे मंदिर में हम क्यों जाएं। वायरल वीडियो पर हिंदू महासभा ने आक्रोश जताया है। महासभा की महिला शाखा की अध्यक्ष मीना दिवाकर ने कहा- महिला शिक्षिका ने हिंदू धर्म की महिलाओं के श्रृंगार और देवी देवताओं के लिए अभद्र टिप्पणी की है। इससे करोड़ों हिंदू महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं। आज बुधवार को शिक्षिका के खिलाफ न्यू आगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। सोशल मीडिया में भी इस वीडियो को लेकर लोगों में आक्रोश दिखाई दे रहा है।
Also Read
21 Jan 2025 08:05 PM
आगरा में 24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष की थीम "विकास व विरासत, प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश" है... और पढ़ें