मैनपुरी पुलिस का 'ऑपरेशन शिकंजा' सफल : 20 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, आरोपी पर आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज

20 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, आरोपी पर आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज
UPT | तस्कर गिरफ्तार

Sep 09, 2024 16:20

मैनपुरी में एसपी विनोद कुमार के निर्देशन में चल रहे 'ऑपरेशन शिकंजा' के तहत लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र रखी जा रही है। मैनपुरी में एसपी विनोद कुमार के निर्देशन में चल रहे 'ऑपरेशन शिकंजा' के तहत लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत बिछवां थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।

Sep 09, 2024 16:20

Mainpuri News : मैनपुरी में एसपी विनोद कुमार के निर्देशन में चल रहे 'ऑपरेशन शिकंजा' के तहत लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत बिछवां थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। बिछवां थाना क्षेत्र में कस्बा बिछवां के समीप पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, जब मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध गांजे के साथ तिसौली मोड़ पर खड़ा है।

20 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
सूचना मिलते ही बिछवां थाना पुलिस ने तिसौली मोड़ पर दबिश दी और मौके से गांजा तस्कर सुनील कुमार पुत्र रामवीर सिंह, निवासी अरदाया थाना अछनेरा, जिला आगरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 20 किलो मादक पदार्थ गांजा, जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी जा रही है, बरामद किया। साथ ही, आरोपी से 1050 रुपये नकद भी जब्त किए गए।



पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
इस पूरे मामले पर मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि पकड़ा गया आरोपी सुनील कुमार पर विभिन्न थानों और जनपदों में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि टीम को इस उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

Also Read

ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

19 Sep 2024 09:08 PM

मथुरा रेलवे स्टेशन पर युवक की अचानक मौत : ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक युवक की सीने में जलन के बाद अटैक से मौत हो गई।टिकट कटाकर ट्रेन के इंतजार में ज़िन्दगी की टिकट कट गई।घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। और पढ़ें